
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही वह भाग निकला। इस बीच आरोपित ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इधर पुलिस दो महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा। रविवार को पुलिस की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि मुंगेली जिले के सरगांव में रहने वाले अमन यादव उर्फ राजा(26) से थी। युवक ने अगस्त 2025 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया। युवती दो मई को इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। इसी बीच आरोपित भाग निकला।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित ने चोरभट्ठीकला में रहने वाली दूसरी युवती से शादी कर ली है। पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात आरोपित के ससुराल में दबिश दी। पुलिस से बचने के लिए आरोपित छज्जे में चढ़ गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपित को नीचे उतारा। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- मामा-मामी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: परिजनों के बयान से हुआ बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें,,,
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 10 लाख की मांग
बिलासपुर। रेलवे क्षेत्र में रहने वाली युवती से लड़के की आइडी बनाकर दूसरी युवती ने दोस्ती की। इसके बाद उसने युवती ने उससे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर आरोपित ने अश्लील वीडियो युवती के भाई के मोबाइल पर भेज दी। इसकी शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि वह व्यवसाय करता है। उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से किसी ने रिश्ते की बहन का अश्लील वीडियो भेज दिया। इसे देखने के बाद उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया। उन्होंने अपनी रिश्ते की बहन से वीडियो के संबंध में पूछताछ की। तब बहन ने बताया कि उसके इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर एक लड़के का रिक्वेस्ट आया था। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती रही। इसी बीच उसी एकाउंट के माध्यम से अश्लील वीडियो बना लिया गया।
बाद में पता चला कि वह किसी लड़की का आइडी है। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 10 लाख रुपये मांगे। युवती ने जब रुपये देने से इन्कार कर दिया तब उसने वीडियो युवती के वीडियो को उसके रिश्ते के भाई के मोबाइल पर भेज दिया। अब युवती के भाई ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपित युवती की तलाश कर रही है।