• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में E-KYC नहीं होने पर कटेगा राशन, हजारों कार्ड धारकों पर मंडरा रहा संकट, 3 दिन का मिला है अल्टीमेटम

Ration Card E-KYC: राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों की अनिवार्य ई-केवाईसी और आधार सीडिंग न कराने वाले हितग्राहियों पर राशन बंद होने का खतरा मंडराने लग...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 10:37:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 10:37:05 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में E-KYC नहीं होने पर कटेगा राशन, हजारों कार्ड धारकों पर मंडरा रहा संकट, 3 दिन का मिला है अल्टीमेटम
हजारों कार्डधारियों पर मंडरा रहा संकट।

HighLights

  1. हजारों कार्डधारियों पर मंडरा रहा संकट, 28 से विशेष शिविर
  2. सर्वर डाउन और अंगूठा न मिलने से परेशान गरीबों को मौका
  3. सेवा सेतु शिविर में जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे सभी नागरिक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों की अनिवार्य ई-केवाईसी और आधार सीडिंग न कराने वाले हितग्राहियों पर राशन बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। खाद्य विभाग के कड़े निर्देशों के बीच जिले में अभी भी हजारों हितग्राहियों का सत्यापन अधूरा है। इस संकट को टालने और छूटे हितग्राहियों को अंतिम मौका देने के लिए खाद्य विभाग 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय विशेष 'सेवा सेतु कैंप' लगाने जा रहा है।

शत-प्रतिशत ई-केवाईसी अनिवार्य

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और बोगस कार्डधारियों की छंटनी के लिए शासन ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी अनिवार्य कर रखी है। जिले में उचित मूल्य की दुकानों पर लगातार सर्वर की धीमी गति, बायोमैट्रिक मशीन में बुजुर्गों और बच्चों के फिंगरप्रिंट मैच न होने तथा मोबाइल नंबर लिंक न रहने के कारण बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही सत्यापन कराने से वंचित रह गए हैं।


राशन रुकने की आशंका के चलते गरीब परिवारों में लगातार हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हितग्राहियों की इसी समस्या और मैदानी शिकायतों को देखते हुए खाद्य विभाग ने अब राशन दुकानों के बजाय प्रशासनिक स्तर पर शिविर लगाने का फैसला किया है।

लंबित आवेदनों का भी मौके पर ही निराकरण होगा

28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय में नेहरू चौक स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सभाकक्ष और सभी विकासखंडों में जनपद पंचायत कार्यालयों में विशेष काउंटर संचालित होंगे। शिविरों में तकनीकी दल सीधे विभागीय पोर्टल से ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और मोबाइल नंबर अपडेट करने का काम करेगा, ताकि तकनीकी खामियों के कारण किसी भी गरीब का नाम खाद्य सुरक्षा सूची से बाहर न हो।

इसके अलावा केंद्र की वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और उज्ज्वला गैस कनेक्शन से वंचित हितग्राहियों के लंबित आवेदनों का भी मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

सर्वर और अंगूठे के निशान न मिलना सबसे बड़ी बाधा

राशन दुकानों पर ई-केवाईसी के दौरान सबसे बड़ी परेशानी बुजुर्गों व मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों के साथ आ रही है, जिनके हाथों की रेखाएं घिसने से अंगूठा मैच नहीं करता। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लिंक फेल होने से लोग दिनभर कतार में खड़े रहकर बैरंग लौटने को मजबूर थे। इन विशेष शिविरों में आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन और ओटीपी आधारित सत्यापन की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी एमपी से गिरफ्तार, 28 अगस्त से चल रहा था फरार, समर्थकों के हंगामे के बीच भेजा जेल

शिविर में ये कागजात साथ लेकर पहुंचना अनिवार्य

  • मूल राशन कार्ड: परिवार का प्रचलित राशन कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
  • आधार कार्ड: परिवार के जिन सदस्यों का नाम दर्ज है, उन सभी के आधार कार्ड।
  • लिंक मोबाइल नंबर: आधार से जुड़ा चालू मोबाइल, ताकि ओटीपी सत्यापन तुरंत हो सके।
  • नवीन आवेदन दस्तावेज: नए नाम जुड़वाने या संशोधन हेतु जन्म प्रमाण पत्र अथवा निवास प्रमाण।
  • गैस कनेक्शन डायरी: उज्ज्वला योजना में त्रुटि सुधार या नवीन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज।

खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सभी हितग्राहियों की ई-केवाईसी व आधार सीडिंग अनिवार्य है। तकनीकी कारणों से जो हितग्राही छूट गए हैं, उन्हें लाभ दिलाने के लिए ही 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। पात्र नागरिक समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्रों में पहुंचकर सत्यापन कराएं, ताकि राशन आबंटन में कोई व्यवधान न आए।- अमृत कुजूर, खाद्य नियंत्रक बिलासपुर