• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर SIMS में नर्सिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

बिलासपुर के सिम्स में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। ग्रेड पे विसंगति दूर करने, भत्ता बढ़ाने, ...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 03:51:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 03:51:13 PM (IST)
बिलासपुर SIMS में नर्सिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
धरना-प्रदर्शन करते हुए।

HighLights

  1. सिम्स में नर्सिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू।
  2. 15 साल से लंबित मांगों पर आक्रोश फूटा।
  3. स्वास्थ्य सेवा चरमराई, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुरः सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में व्यवस्थाएं उस वक्त पटरी से उतर गईं, जब नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी अपनी 15 सूत्री (मुख्यतः आठ) लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। अस्पताल की पार्किंग स्थल पर दिए जा रहे इस धरने के कारण दूर-दूर से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके स्वजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नर्सिंग असफिसर एसोसिएशन के बैनर तले हो रहे इस प्रदर्शन के चलते रूटीन चेकअप और वार्डों की देखरेख पर सीधा असर पड़ा है। आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि अब सिर्फ मौखिक आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को ठोस आदेश जारी करने होंगे।


मीडिया प्रभारी अमर ज्योति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन स्तर पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। एसोसिएशन की सदस्य जागृति तिवारी ने भी इस बात पर जोर दिया कि कर्मचारियों का सब्र अब जवाब दे चुका है। आगामी रणनीति के तहत कैंडल मार्च और स्कूटी रैली निकालकर शासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जाएगा।

प्रमुख मांगें, जिन पर अड़ा नर्सिंग स्टाफ

  • स्टाफ नर्स का नाम बदलकर 'नर्सिंग आफिसर' और नर्सिंग सिस्टर का नाम 'सीनियर नर्सिंग आफिसर' करना।
  • ग्रेड पे विसंगतियों को दूर करना, नर्सिंग भत्ता बढ़ाकर 7,200 रुपये और ड्रेस भत्ता 1,800 रुपये प्रतिमाह करना।
  • 1000 नियमित स्टाफ नर्सों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करना तथा लंबित पदोन्नति व समयमान वेतनमान के आदेश निकालना।
  • संविदा कर्मचारियों को नियमित भर्ती में प्राथमिकता, न्यूनतम वेतन 40,000 रुपये प्रतिमाह और नर्सिंग प्रशिक्षुओं का स्टाइपेंड 1,500 से बढ़ाकर 15,000 रुपये करना।

यह भी पढ़ें- शैक्षणिक-दिव्यांगता प्रमाण पत्र RTI में नहीं मिलेंगे, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला