• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

ट्रेन के किचन में गंदगी का खेल: दस्ताने नहीं, टोपी नहीं, मेडिकल कार्ड तक नहीं, 35 पेंट्री स्टाफ पर 25 हजार का जुर्माना

त्योहारों के सीजन को देखते हुए बिलासपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ खानपान उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 05:10:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 05:10:31 PM (IST)
ट्रेन के किचन में गंदगी का खेल: दस्ताने नहीं, टोपी नहीं, मेडिकल कार्ड तक नहीं, 35 पेंट्री स्टाफ पर 25 हजार का जुर्माना
पेंट्रीकार की जांच करते रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारी।

HighLights

  1. बिलासपुर में ट्रेनों के पेंट्रीकार में औचक निरीक्षण।
  2. ट्रेनों में खानपान व्यवस्था की हकीकत आई सामने।
  3. पेंट्रीकार की कमियों को दूर करने के लिए कड़े निर्देश जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेल मंडल की वाणिज्य विभाग टीम ने बुधवार को जोनल स्टेशन से गुजरने वाली 15 से अधिक ट्रेनों के पेंट्रीकार की औचक जांच की। इस दौरान उन्हें पेंट्रीकार कर्मचारियों की कई लापरवाही पकड़ी। अधिकांश यूनिफार्म नहीं पहने थे। इसके अलावा दस्ताना व टोपी भी नहीं लगाए थे। मेडिकल सर्टिफिकेट व पुलिस वेरीफिकेशन भी नहीं था। ऐसे 35 कर्मचारियों पर बिना टिकट का अपराध दर्ज कर उनके खिलाफ जुर्माना किया गया। उनसे 24 हजार 855 रुपये वसूल किए गए।

अभी से ट्रेनों में त्योहारी भीड़ शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए खानपान सुविधा में किसी तरह लापरवाही न हो और यात्रियों को साफ-सुथरा भोजन व नाश्ता मिले, इसलिए पेंट्रीकार की जांच करने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने टीम बनाकर प्रत्येक ट्रेनों के पेंट्रीकार की जांच करने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद सभी प्रमुख ट्रेनों के पेंट्रीकार में दबिश दी। इस जांच से पेंट्रीकार मैनेजर से लेकर कर्मचारी सकते में आ गए।


जांच टीम ने सबसे पहले पेंट्रीकार की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कर्मचारियों के जरुरी दस्तावेज देखे गए। जिसमें मेडिकल सर्टिफिकेट से लेकर पुलिस वेरिफेशन जैसी खामियां सामने आई। उनसे पूछताछ की गई लेकिन, वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। इस दौरान 35 केस दर्ज किए गए और सीधे जुर्माने की कार्रवाई की गई। रेलवे का मानना है कि जुर्माना होने से कर्मचारियों में भय रहेगा और वह सभी कमियां दूर करने के बाद ही पेंट्रीकार में काम करेंगे। इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शुगर हाई तो जेल में एंट्री नहीं: चीतल मांस कांड में आरोपी को बिलासपुर जेल प्रबंधन ने लौटाया, तीन घंटे खड़ा रहा वन अमला

इन नियमों का पालन करने के निर्देश

  • पेंट्रीकार के अंदर गलियारे को खुला रखना, इसमें किसी तरह का सामान नहीं रखना है।
  • एक्सपाइरी सामान नहीं रखना है।
  • गैस सिलिंडर का उपयोग नहीं करना है।
  • दस्ताने, टोपी के साथ पेंट्रीकार का प्रत्येक कर्मी यूनिफार्म में होना अनिवार्य है।
  • प्रत्येक सामानों में प्रिंट रेट होना चाहिए।

पूरे त्योहारी सीजन में चलेगी जांच

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह का कहना है कि वाणिज्य विभाग की यह जांच अभी पूरे त्योहारी सीजन तक जारी रहेगा। इसी तरह प्रत्येक ट्रेनों के पेंट्रीकार की जांच की जाएगी। सफाई के साथ खानपान की क्वालिटी परखी जाएगी।