
बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)।Khubchand Baghel Jayanti 2021: शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि डा.खूबचंद बघेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से बेहद प्रभावित थे। यह उनके प्रभाव का ही जादू था कि चिकित्सा की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर आंदोलन में कूद पड़े थे। वे स्वप्न दृष्टा थे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का सपना देखा था। इसके लिए उन्होंने आंदोलन भी किया। उनका सपना साकार भी हुआ। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सोमवार को को नूतन चौक सरकंडा और कांग्रेस भवन में छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टा और स्वतंत्रता सेनानी डा. खूबचंद बघेल की 122 वी जयंती मनाई। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शहर अध्यक्ष व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि गांधीजी के असहयोग आंदोलन से प्रभावित होकर खूबचंद बघेल ने मेडिकल की पढ़ाई को छोड़कर आंदोलन में कूद पड़े।
देश की आादी के साथ-साथ पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को आत्मसात कर पूरी जीवन छत्तीसगढ़ के लिए लड़े। वर्ष 1967 में भ्रातृसंघ की स्थापना कर बस्तर से सरगुजा जशपुर तक जनजागरण अभियान चलाया। अहिरवारा में ऐतिहासिक आंदोलन कर देश को बता दिया कि भविष्य में छत्तीसगढ़ राज्य बनकर रहेगा। उनका सपना एक नंबवर 2000 को पूरा हुआ। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि डा. बघेल ने जो सपना देखा था कि छत्तीसगढ़ राज्य कैसा हो ,छत्तीसगढ़िया कौन।
इन सब पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ना केवल खरा उतर रहे हैं वरन उनके सपनों को पूरा करने का काम भी करने के साथ ही ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने परिश्रम कर रहे हैं। शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि डा. बघेल का सोच को मुख्यमंत्री बघेल साकार रूप दे रहे हैं।
गोधन न्याय योजना, नरवा, घुरवा, गरुवा व बाड़ी योजना के जरिए किसानों को आर्थिक मजबूती दे रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद जफर अली ने कहा कि डा. बघेल एक स्वतंत्रता सेनानी, पृथक राज्य के स्वप्न दृष्टा व सफल नाटककार थे जिन्होंने अपने नाटक ऊंच-नीच,जनरैल सिंह,करम छंठहा व भारत माता के मंचन के माध्यम से सामाजिक कुस्र्तियों को दूर करने को कोशिश की।
देश की आजादी के लिए छोड़ी नौकरी
देशप्रेमी डा. बघेल ने देश की आजादी के लिए नौकरी छोड़ दी। ढाई वर्ष तक जेल में बंद रहे। 15 वर्षों तक विधायक ,फिर राज्यसभा सदस्य बने। उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भ्रातृ संघ के बैनर तले आंदोलन किया। कार्यक्रम को शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, सीपी बाजपेयी, एसएल रात्रे, शिल्पी तिवारी, आशा सिंह, सावित्री सोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हरीश तिवारी, विनोद शर्मा, एसपी चतुर्वेदी, माधव ओत्तालवार, त्रिभुवन कश्यप, सुभाष ठाकुर, शंकर परिहार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।