• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में तालाब से फिर निकला महुआ, गांव से 100 लीटर शराब जब्त

कोटा पुलिस को सूचना मिली कि गनियारी में कुछ लोग महुआ शराब बेच रहे हैं। साथ ही बड़े पैमाने पर शराब बनाने के लिए गांव के तालाब में महुआ छुपाकर रखा है। स...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 03 Feb 2025 01:59:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Feb 2025 01:59:47 PM (IST)
बिलासपुर में तालाब से फिर निकला महुआ, गांव से 100 लीटर शराब जब्त
अवैध शराब बनाने के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दर्ज किया केस।

HighLights

  1. तालाब में छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के डिब्बों में थी महुआ लहान।
  2. करीब 700-800 किलो महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट की गई।
  3. आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत पुलिस ने दर्ज किया केस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोटा पुलिस की टीम ने गनियारी में दबिश देकर 100 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए गांव के तालाब में छुपाकर रखे 700 किलो महुआ लहान को नष्ट किया है।

मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोटा पुलिस को सूचना मिली कि गनियारी में कुछ लोग महुआ शराब बेच रहे हैं। साथ ही बड़े पैमाने पर शराब बनाने के लिए गांव के तालाब में महुआ छुपाकर रखा है।


इस पर पुलिस की टीम ने गांव में दबिश देकर 44 साल के धर्मेंद्र वर्मा से 12 लीटर, जमोतरी वर्मा से 20 लीटर, 32 साल के विक्की वर्मा से 20 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इसी तरह 45 साल की कुंवारिया बाई वर्मा से 18 लीटर तथा 36 साल की शरारती वर्मा से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।

इसके अलावा, शराब बनाने के लिए तालाब में छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के डिब्बों में करीब 700-800 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

naidunia_image

चार दिन पहले आबकारी अमले ने की थी कार्रवाई

कोटा क्षेत्र के गनियारी में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बेचने की लगातार शिकायत मिलती रही है। पुलिस और आबकारी की टीम ने गांव में कई बार कार्रवाई की है।

बताते चलें कि चार दिन पहले ही आबकारी अमले की टीम ने तालाब से भारी मात्रा में महुआ लहान जब्त की थी।हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपित पकड़े नहीं जा सके थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन

पचपेड़ी क्षेत्र के लोहर्सी में बिक रही महुआ शराब

पचपेड़ी क्षेत्र के लोहर्सी में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर आसपास के गांव में सप्लाई की जा रही है। क्षेत्र के कई गांव में यहां से शराब की सप्लाई होती है। इसके साथ ही पड़ोसी जिले में भी महुआ शराब भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें- अपराध: आठ हजार किलो महुआ जब्त, पकड़ी 22 लीटर शराब

इसकी जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस और आबकारी की टीम गांव में कार्रवाई नहीं कर पा रही है। बताया जाता है कि यहां पर कई लोग शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय हैं।