• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, वरिष्ठता सूची में नहीं मिलेगा 2008 से लाभ

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2006 की सूबेदार, प्लाटून कमांडर और उपनिरीक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की वरिष्ठता का 20 साल पुराना कानूनी विवाद सुप्रीम कोर्ट म...और पढ़ें

By Kamlesh RajakEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 04:52:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 04:52:02 PM (IST)
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, वरिष्ठता सूची में नहीं मिलेगा 2008 से लाभ

HighLights

  1. वर्ष 2006 की पुलिस भर्ती वरिष्ठता विवाद याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज।
  2. हाई कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार।
  3. 2013 के आदेश के तहत तय वरिष्ठता सूची को शीर्ष अदालत ने माना सही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः वर्ष 2006 की सूबेदार, प्लाटून कमांडर और उपनिरीक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की वरिष्ठता का विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद भी नहीं सुलझा। एलसी कोसले व अन्य की विशेष अनुमति याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2026 को खारिज कर दिया। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्रीचंद्रशेखर की पीठ के आदेश के साथ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का 23 जुलाई 2026 का फैसला बरकरार रहा।

पुलिस मुख्यालय ने 18 सितंबर 2006 को सूबेदार, प्लाटून कमांडर और उपनिरीक्षक के 380 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था। एलसी कोसले, रवि सिंह ठाकुर, विनोद तोंडे और सैयद अहसान अली का चयन आठ अप्रैल 2008 की पहली मेरिट सूची में हुआ। नियुक्ति के बाद उन्होंने प्रशिक्षण पूरा किया। बाद में मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र-2 में आठ प्रश्नों और उनके माडल उत्तरों में त्रुटियां सामने आईं।


पुलिस भर्ती बोर्ड ने प्रश्नों को हटाकर उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया और 27 जून 2009 को संशोधित मेरिट सूची जारी की। संशोधित सूची के बाद इन अभ्यर्थियों की पहले की नियुक्ति रद हुई और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। नौ जुलाई 2013 के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्मूल्यांकन को सही माना, लेकिन तीन साल से अधिक सेवा और किसी धोखाधड़ी के आरोप के अभाव को देखते हुए उन्हें संशोधित सूची के आधार पर नई नियुक्ति मानकर सबसे नीचे रखने का निर्देश दिया था। पुरानी वरिष्ठता और बकाया वेतन का लाभ भी नहीं दिया गया।

वरिष्ठता सूची को लेकर फिर विवाद

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि 2013 के बाद की वरिष्ठता सूची में उन्हें नए नियुक्त कर्मचारी मानकर 2008 से 2013 के बीच नियुक्त प्लाटून कमांडरों से नीचे रखा गया। इससे उनके बाद नियुक्त कुछ कर्मचारी कंपनी कमांडर पद पर पदोन्नत हो गए। हाई कोर्ट की एकल पीठ के बाद खंडपीठ ने भी 23 जुलाई 2026 को याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि विभाग ने वरिष्ठता तय करने में सुप्रीम कोर्ट के 2013 के आदेश का ही पालन किया है। इसके खिलाफ एसएलपी दायर की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें- 200 से 300 रुपये प्रति यात्री लेता था दलाली, व्हाट्सएप चैट व 76 हजार रुपये के 15 टिकट जब्त, मुख्य क्लर्क गिरफ्तार