• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: एडिट कर पिता को भेजी बेटी की अश्लील फोटो, पुलिस ने धर दबोचा; तलवार भी की जब्त

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक युवक ने महिला को बदनाम करने के इरादे से उसके फोटो को एडिट कर उसके पिता को भेज दिया। अश्लील फोटो देख पिता और बेटी पुलि...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 11:32:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 11:40:43 AM (IST)
Bilaspur News: एडिट कर पिता को भेजी बेटी की अश्लील फोटो, पुलिस ने धर दबोचा; तलवार भी की जब्त
आरोपी ने लड़की के पिता को भेजी अश्लील फोटो

HighLights

  1. आरोपी ने लड़की के पिता को भेजी अश्लील फोटो
  2. पुलिस को आरोपी के घर से मिली तलवार
  3. आरोपी की हरकत से पूरा गांव था परेशान

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रतनपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला को बदनाम करने के इरादे से आरोपी ने उनकी बेटी की फोटो को एडिट कर पिता के मोबाइल पर भेज दी। अश्लील फोटो देख पिता और बेटी ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घर की तलाशी के दौरान आरोपित के घर से तलवार भी जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपित शिवा देवांगन का पिता पीड़िता के घर में किराए पर रहता है। इसी बात को लेकर आरोपित युवक महिला से रंजिश रखता था। रंजिश के चलते उसने मोबाइल पर उनकी बेटी की अश्लील फोटो भेज दी, जो कि एडिट कर बनाई गई थी। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक की हार्ट अटैक से मौत, तीन घंटे तक स्टेशन पर पड़ा रहा शव

तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से एक तलवार भी बरामद की गई, जिससे उसने पहले एक पालतू कुत्ते की जान ली थी। पुलिस के अनुसार आरोपित शिवा देवांगन पूर्व में तलवार लेकर घूमता था। उसने पड़ोस में रहने वाली महिला के पालतू कुत्ते को भी काट दिया था। आरोपित की इसी हरकत से पूरा गांव परेशान रहता है।

फोन नहीं देने पर बहू से मारपीट

बिलासपुर में क्राइम से जुड़ी एक और न्यूज सामने आई है, जहां तखतपुर थाना क्षेत्र के चंडीचौक देवांगनपारा निवासी महिला के घर में घरेलू विवाद उस समय हिंसक हो गया जब बहू ने अपने ससुर को मोबाइल देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता अनिता धुरी ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं।

पुलिस के अनुसार, चंडीचौक देवांगनपारा निवासी अनिता धुरी ग़ृहिणी हैं। शनिवार रात उनके ससुर गणेश धुरी अचानक से पहुंचे और मोबाइल की मांग करने लगे। बहू ने जब मोबाइल देने से मना किया तो ससुर भड़क गया और गालियां देते हुए उसे चरित्र पर आरोप लगाने लगे। इसी दौरान उसका पति संजय धुरी और सास सुनीता धुरी भी मौके पर आ गए। तीनों ने मिलकर अनिता की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।