• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लापरवाही की हद! जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक की हार्ट अटैक से मौत, तीन घंटे तक स्टेशन पर पड़ा रहा शव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी रेलवे पुलिस की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां उसने रायपुर रेलवे स्टेशन पर युवक का शव तीन घंटे के ...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 09:28:07 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 09:35:06 AM (IST)
लापरवाही की हद! जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक की हार्ट अटैक से मौत, तीन घंटे तक स्टेशन पर पड़ा रहा शव
तीन घंटे तक स्टेशन पर पड़ा रहा शव

HighLights

  1. ट्रेन में सफर कर रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत
  2. तीन घंटे तक स्टेशन पर पड़ा रहा शव
  3. शव के पास से नहीं मिला कोई पहचान पत्र

नईदुनिया (वि) रायपुरः जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे की है, जब ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और युवक का शव प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। इस घटना की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) को सूचना दी, लेकिन शव करीब तीन घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ही पड़ा रहा, जिससे जीआरपी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मृतक की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है, हालांकि उसके पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है। शिनाख्त की कोशिशों के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे नियमों के अनुसार, ट्रेन में हुई मौत की स्थिति में शव नजदीकी स्टेशन पर उतारा जाना चाहिए और उसे जीआरपी द्वारा तत्काल कब्जे में लिया जाना चाहिए था।


यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आए बच्चे, एक ने गंवाई जान

लेकिन इस मामले में अनावश्यक देरी और प्रक्रिया की अनदेखी सामने आई है। फिलहाल जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है, बल्कि सिस्टम में संवेदनशीलता की कमी भी उजागर करती है।

लोगों ने उठाए जीआरपी पर सवाल

इस घटना के स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जीआरपी की सुस्त कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में फौरन कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि मृतक के सम्मान के साथ-साथ स्टेशन की व्यवस्था भी बनी रहे। लोग सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Gwalior हाई कोर्ट में आंबेडकर प्रतिमा विवाद मामले में आया नया राजनीतिक मोड़, शहर में लगे पोस्टर