• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार, बच्चों को लेने पहुंचे थे पिता, मची अफरा-तफरी

बिलासपुर में रेलवे क्षेत्र स्थित डीआरएम कार्यालय के पास लिटिल वाणी स्कूल के सामने सोमवार सुबह एक खड़ी क्रेटा कार में अचानक भीषण आग लग गई। तोरवा निवासी...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 04:28:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 04:28:30 PM (IST)
बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार, बच्चों को लेने पहुंचे थे पिता, मची अफरा-तफरी
स्कूल के सामने जली हुई कार

HighLights

  1. बिलासपुर में रेलवे क्षेत्र स्थित स्कूल के सामने क्रेटा में आग।
  2. बच्चों को लेने पहुंचे मनीष गोयल की गाड़ी जलकर खाक।
  3. दमकल ने आग बुझाई, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेलवे क्षेत्र में सोमवार सुबह डीआरएम कार्यालय के पास लिटिल वाणी स्कूल के सामने खड़ी एक क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक मनीष गोयल अपने बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे थे। इसी दौरान कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और पूरी कार आग की चपेट में आ गई। कुछ ही देर में गाड़ी जलकर खाक हो गई।

तोरवा क्षेत्र में रहने वाले मनीष गोयल सोमवार सुबह अपने बच्चों को लेने के लिए लिटिल वाणी स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी क्रेटा कार स्कूल के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। शुरुआत में धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों का ध्यान कार की ओर गया, लेकिन इससे पहले कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता, लपटें तेजी से फैलने लगीं।


कुछ ही देर में आग ने कार के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूल के सामने अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग आग की लपटें देखकर सहम गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल पहुंची, तब तक जल चुकी थी कार

कार में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक आग कार को काफी नुकसान पहुंचा चुकी थी। आग बुझने के बाद क्रेटा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आई और पूरी तरह जल गई। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती घटनाक्रम में बोनट से धुआं उठने की बात सामने आई है, लेकिन आग लगने के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- पत्नी कहती थी भिखारी, मारपीट करने व बुजुर्ग सास से अलग रहने का बनाती थी दबाव, हाईकोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर