• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में नामी कंपनियों के नकली सामान का बड़ा खेल, अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा

शहर के बाजारों में इन दिनों नामी-गिरामी ब्रांड्स की आड़ में नकली खाद्य सामग्री और कास्मेटिक्स का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आम जनता की सेहत के साथ ...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:29:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:29:06 PM (IST)
बिलासपुर में नामी कंपनियों के नकली सामान का बड़ा खेल, अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा
नामी ब्रांड्स के नाम पर सेहत से हो रहा खिलवाड़।

HighLights

  1. नामी ब्रांड्स के नाम पर सेहत से हो रहा खिलवाड़
  2. आपकी रसोई तक पहुंचा नकली सामान का जाल
  3. खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर के बाजारों में इन दिनों नामी-गिरामी ब्रांड्स की आड़ में नकली खाद्य सामग्री और कास्मेटिक्स का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

हाल ही में की गई छापेमारी में ब्रुक बांड टी और एवरेस्ट मसालों के नकली उत्पादों के साथ कई कास्मेटिक आइटम्स की बड़ी खेप जब्त की गई है। विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में शिकायतों के आधार पर शहरभर में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


त्वचा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पिछले दिनों की गई कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। टीम ने बाजार से ब्रुक बांड टी की एक बड़ी नकली खेप बरामद की है।

इसके अलावा रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एवरेस्ट मसाला के कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स भी नकली पाए गए हैं। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली कास्मेटिक आइटम्स भी विभाग के हाथ लगे हैं, जो लोगों की त्वचा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

आगे भी होगी कार्रवाई

विभाग के पास अभी भी लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं कि कई अन्य बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों की पैक्ड खाद्य सामग्रियां बाजार में बिक रही हैं। इन शिकायतों को विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया है।

यह भी पढ़ें- बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में रुके थे 6 लोग, जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली ने ली 3 की जान, तीन घायल

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक-एक शिकायत के आधार पर शहर की दुकानों, गोदामों और सप्लायरों की सघन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने और मिलावट का काला कारोबार चलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली खाद्य सामग्रियां बाजार में बेची जा रही हैं। इसी के तहत हाल ही में ब्रुक बांड टी और एवरेस्ट मसालों के नकली उत्पादों सहित कास्मेटिक आइटम जब्त कि गए हैं। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में शिकायतों के आधार पर शहरभर में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाकर सख्त और ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।- आरआर देवांगन, अभिहित अधिकारी