बिलासपुर से लापता नाबालिग रायपुर के किराये के मकान में मिली, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
तारबाहर पुलिस ने बिलासपुर से लापता नाबालिग को रायपुर के किराये के मकान से बरामद किया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार कर जेल भेज...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 11:10:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 11:10:58 AM (IST)
बिलासपुर से लापता नाबालिग रायपुर के किराये के मकान में मिली। (नईदुनिया)HighLights
- तारबाहर क्षेत्र से नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई।
- तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को रायपुर में किराये के मकान का पता चला।
- पुलिस टीम ने किराये के मकान से बालिका को बरामद किया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने रायपुर से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने ग्राम नरदहा थाना विधानसभा रायपुर निवासी ठाकुर राम रात्रे उर्फ हर्ष (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
ये है पूरा मामला
- सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) नाबालिग की मां ने नौ मई की शाम बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्वजन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके अपहरण की आशंका थी। शिकायत के आधार पर तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता लगाया कि नाबालिग को आरोपित रायपुर में एक किराये के मकान में रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम रायपुर रवाना की गई। टीम ने किराये के मकान से नाबालिग को बरामद कर लिया।
इसके बाद आरोपित ठाकुर राम रात्रे उर्फ हर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2)(ड) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत कार्रवाई की है।