• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: मटमैला पानी पीकर 10 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, नगर निगम में शिकायत की सुनवाई नहीं

बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में दूषित पानी पीकर कई लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में इलाज के दौराम जांच में कईयों के डायरिया से संक्रमित होने की पुष्ट...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 10 Jul 2025 10:59:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Jul 2025 11:05:54 AM (IST)
Bilaspur News: मटमैला पानी पीकर 10 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, नगर निगम में शिकायत की सुनवाई नहीं
दूषित पानी पीने से लोग बीमार ( प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बिलासपुर में बढ़ रहे डायरिया के मरीज
  2. दूषित पानी पीकर अस्पताल में भर्ती लोग
  3. नगर निगम नहीं उठा रहा कोई ठोस कदम

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शहर के तारबाहर वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। इन्हें लगातार उल्टी व दस्त की परेशानी हो रही है। जांच में कईयों के डायरिया से संक्रमित होने की पुष्टि भी चिकित्सक कर रहे हैं।

बता दें कि क्षेत्र के 10 से ज्यादा लोग डायरिया से पीड़ित होकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इससे एक बार फिर तारबाहर क्षेत्र में डायरिया को लेकर हड़कंप मच गया है, क्योंकि हर साल यहां बड़ी संख्या में डायरिया मरीज मिलते हैं। दो साल के भीतर चार लोगों की डायरिया से मौत भी हो चुकी है।


नियंत्रण नहीं करने पर बीमारी फैलने का खतरा

साफ है कि डायरिया फैल चुका है, यदि नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो मामले बढ़ भी सकते हैं। क्षेत्र में बीते 15 दिनों से घरों में मटमैला पानी आ रहा है। इसकी शिकायत भी नगर निगम के जल विभाग से किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी टीम नहीं पहुंच रही है।

इसकी वजह से रहवासियों को दूषित पानी पीने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। यदि साफ पानी क्षेत्र में उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो आने वाले दिनों में तेज गति से डायरिया मरीज मिलेंगे।

शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के साथ मरीजों का करें इलाज

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप का इसको लेकर कहना है कि गर्मी के दिनों में जहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ था, वहीं दूसरी ओर बारिश के दिनों में शहर के कई वार्डों में दूषित पानी सप्लाई होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। तारबाहर में अमृत मिशन का गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। आखिर निगम के अधिकारी और महापौर कर क्या रहे हैं, शहर बदहाल है।

उन्होंने निगम प्रशासन से मांग की है कि अमृत मिशन के गंदा पानी को सप्लाई को तत्काल रोका जाए। शुद्ध पेयजल लोगों के घर में पहुंचे और डायरिया से प्रभावित परिवारों का तत्काल इलाज किया जाए। तारबाहर में राहत शिविर लगाया जाए।

शिकायत के बाद भी कुछ नहीं कर रहे निगम कर्मी

वार्ड के कांग्रेस पार्षद शेख असलम ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनके वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में अमृत मिशन के पाइप लाइन से गंदा पानी लोगों के घर में पहुंच रहा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं और डायरिया का यहां प्रकोप फैल गया है। गंदा पानी आने की शिकायत किए जाने पर भी निगम के कर्मचारी यहां नहीं पहुंचे हैं। स्थिति बिगड़ती ही जा रही है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मरीजों की जान से खिलवाड़, ऑपरेशन थियेटर में भेजी गई जंग लगी सर्जिकल ब्लेड

डायरिया की मुख्य वजह दूषित पानी बनता है, जिसके सेवन से उल्टी दस्त की शिकायत होने लगती है। जिन क्षेत्रों में उल्टी दस्त के मरीज मिले हैं, वहां के ज्यादातर हिस्से में निगम की पाइपलाइन नालियों से होकर गुजरती है। पाइप में लीकेज की समस्या है। इससे आशंका है कि पानी दूषित हो सकता है। लेकिन इसके बाद भी निगम का स्वास्थ्य अमला सक्रिय नहीं हुआ है, जबकि पानी की जांच करने की जरूरत है।