• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

रिश्तों का कत्ल: बिलासपुर में कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीटकर मार डाला, मां भी थी निशाने पर

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में गुरुवार रात करीब 11 बजे 38 वर्षीय नशेड़ी बेटे शिवचरण सूर्यवंशी ने अपने 65 वर्षीय लकवाग्रस्त पिता रिखी राम सूर्यवंशी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 01:47:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 01:47:09 PM (IST)
रिश्तों का कत्ल: बिलासपुर में कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीटकर मार डाला, मां भी थी निशाने पर

HighLights

  1. नवागांव में कलयुगी बेटे की हैवानियत बिस्तर पर पड़े असहाय पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट
  2. रतनपुर टीआई निलेश पांडेय की मुस्तैदी से बची मां की जान
  3. बुढ़ापे की लाठी ही बनी मौत का काल; रतनपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात

नईदुनिया प्रतिनिधि: बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिस बेटे को माता-पिता ने बुढ़ापे का सहारा समझकर पाला, उसी ने अपने 65 वर्षीय लकवाग्रस्त पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। हत्या के बाद आरोपित अपनी मां को भी मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने समय रहते पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि नवागांव (गिरजाबंद)में रहने वाले रिखी राम सूर्यवंशी (65) लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे और बिस्तर पर ही रहते थे। उनका बेटा शिवचरण सूर्यवंशी (38) नशे का आदी बताया जा रहा है। वह आए दिन माता-पिता के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करता था।


गुरुवार रात शिवचरण नशे की हालत में घर पहुंचा। उसके आक्रामक रवैये को देखते हुए रिखी राम ने अपनी पत्नी को पास में रहने वाली बेटी के घर भेज दिया, ताकि वह सुरक्षित रहे। पत्नी के घर से निकलते ही आरोपित का गुस्सा अपने असहाय पिता पर टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है कहते हुए उसने डंडे से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण रिखी राम की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता की हत्या के बाद भी आरोपित का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह अपनी मां की तलाश में बहन के घर पहुंचा और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगा। घर के अंदर मौजूद स्वजन ने दरवाजा बंद कर लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर के मदिराप्रेमियों से बोतल के 'एक्स्ट्रा' 60 रुपये पड़ गए भारी; उड़नदस्ता बना पियक्कड़ और सेल्समैन बाबू सीधे पहुंचे जेल!

सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।