• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नंदा जाही का रे' से विलुप्त होती संस्कृति की दिखाई झलक

बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज बिलासपुर विश्ववि''ालय के दो दिवसीय युवा महोत्सव शिखर 2017 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस अवसर पर लोक कवि मीर अली मीर ने अपनी प्...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Sun, 05 Feb 2017 04:00:54 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Feb 2017 04:00:54 AM (IST)
'नंदा जाही का रे' से विलुप्त होती संस्कृति की दिखाई झलक

बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज

बिलासपुर विश्वविद्यालय के दो दिवसीय युवा महोत्सव शिखर 2017 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस अवसर पर लोक कवि मीर अली मीर ने अपनी प्रसिद्ध कविता नंदा जाही का रे, नंदा जाही का पाठ किया। इसके जरिए उन्होंने युवाओं को छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही ग्रामीण संस्कृति, रीति-रिवाजों व संस्कारों की याद दिलाई। मिट्टी की महक भरी कविता सुनकर सभी भाव विभोर हो गए।

युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मरवाही विधायक अमित जोगी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश के लोक कवि मीर अली मीर और बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक समेत अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर कवि मीर ने अपनी कविता में खेती किसानी, पुराने समय में बड़े बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों समेत अन्य वर्ग के लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने व व प्रचलित वस्तुओं, संस्कारों और रीति-रिवाज की याद दिलाई। उनकी मोहक आवाज में ठेठ छत्तीसगढ़ शब्दों के साथ काव्य पाठ सुनकर सभी उपस्थित श्रोता मिट्टी की खुशबू से सराबोर हो गए। मुख्य अतिथि श्री जोगी ने युवाओं को रोजगार, शिक्षा व पर्यावरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्हें इस दिशा में सार्थक कदम उठाने का आह्‌वान किया। कुलपति प्रो.जीडी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 4 साल में बिलासपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत कई कॉलेजों ने नैक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें 6 कॉलेजों ने ए ग्रेड हासिल किया और 2 कॉलेजों का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चयन हुआ। कार्यक्रम में वक्ता श्री होरा ने युवाओं को प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया। उनके साथ ही अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ.एचएस होता, कुलसचिव डॉ.इंदु अनंत, छात्रसंघ सचिव मनीष मिश्रा समेत अन्य ने भी अपनी बात रखी। इसके बाद करीब 225 प्रतिभागियों ने निबंध, पेंटिंग, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय गीत, नाटक समेत कुल 10 विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी।


अभिनेता अनुज लोक संस्कृति पर रखेंगे अपनी बात

महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को प्रतिभागी शेष 4 विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के संदर्भ में अपनी बात रखेंगे। समापन समारोह व पुरस्कार वितरण शाम 4 बजे नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल की उपस्थिति में होगा।