• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur crime news: धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या... फिर फांसी पर लटका बुजुर्ग, बेटे की मौत का लगा था सदमा

बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी उसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। माम...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 02:04:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 11:29:46 AM (IST)
Bilaspur crime news: धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या... फिर फांसी पर लटका बुजुर्ग, बेटे की मौत का लगा था सदमा
बुजुर्ग दंपति की मौत

HighLights

  1. बुजुर्ग ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी
  2. पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटका बुजुर्ग पति
  3. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दोनों का शव

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जिसके बाद वह खुद फांसी पर झूल गया। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस घटना की जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के बाद से बुजुर्ग परेशान रहा करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम केशला निवासी 75 वर्षीय घनश्याम साहू का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं, उसकी 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा था। इसकी जानकारी सबसे पहले मृतक के बेटे रविशंकर को मिली, उसने पड़ोसियों और पुलिस को इसकी दी। सूचना मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: सतर्क रहें किसान...नामी कंपनियों के नाम पर बन रहा नकली बीज, पैकिंग फैक्ट्री पर छापा

पुलिस के अनुसार, इंदिरा साहू के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। आशंका है कि पहले पत्नी की हत्या कर घनश्याम साहू ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मृतक के बेटे रविशंकर साहू ने बताया गया कि वे दो भाई और एक बहन थे। कोविड संक्रमण के दूसरे दौर में उन्हें और उनके पिता के साथ ही उनके मंझले भाई रमेश कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इलाज के बाद रविशंकर और उनके पिता ठीक हो गए। बीमारी में उनके मंझले भाई की मौत हो गई। इसके बाद से उनके पिता का व्यवहार बदल गया था। वे छोटी-छोटी बातों को लेकर उग्र हो जाते थे। वे घर के लोगों को जान से मारने की धमकी और घर से निकल जाने के लिए कहते थे। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता ने ही मां की हत्या कर आत्महत्या कर ली है।

शांत स्वभाव के थे ये दंपति

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। शांत स्वभाव के इस दंपति के साथ हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों काफी वर्षों से गांव में रह रहे थे और उनके बीच किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया था।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में गोतस्करों की संपत्ति होगी जब्त… सफेमा और रासुका जैसे कानूनों के तहत होगी कार्रवाई, डिप्टी सीएम ने किया एलान

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।