यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिलासपुर में एकादशी पर खाटूश्याम बाबा का 101 किलो आम से भव्य शृंगार
बाबा के दिव्य स्वरूप को देखने भक्तों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विशेष भोग अर्पित करने के बाद आरती की गई।
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 06:45:23 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Jun 2024 06:45:23 AM (IST)
श्री खाटू श्याम का101 किलो आम सहित अन्य फलों से शृंगारHighLights
- मसानगंज में दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़
- व्रतियों पर भगवान विष्णु की कृपा
- अलग-अलग राज्यों से आए विशेष आम सहित अन्य फल।
नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी कहा जाता है। इस साल रविवार को भक्तिभाव से मनाया गया। मसानगंज स्थित श्री खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर में 101 किलो आम सहित अन्य फलों से शृंगार किया गया।
बाबा के भव्य श्रृंगार के दर्शन करने व आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालू जुटे। बाबा के भक्त संगीतमयी आराधना में खूब झूमे। श्री खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर के सेवक दीपराज उपाध्याय ने बताया कि हर साल अपरा एकादशी के अवसर पर बाबा का भव्य शृंगार किया जाता है। इस वर्ष भी भारत के अलग-अलग राज्यों के आए विशेष आम सहित चीकू, सेब, संतरा, लीची सहित अन्य 101 किलो फलों से बाबा का शृंगार किया गया।
बाबा के दिव्य स्वरूप को देखने भक्तों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विशेष भोग अर्पित करने के बाद आरती की गई। बता दें कि यहां दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना पूर्ति करने के लिए बाबा खाटू श्याम के दरबार में आते हैं।
व्रतियों पर भगवान विष्णु की कृपा
अपरा एकादशी का व्रतियों ने भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना की। सुबह स्नान के बाद तुलसी पत्ता, श्रीखंड चंदन, गंगाजल एवं मौसमी फलों का प्रसाद भगवान को अर्पित किया गया। व्रतियों ने पूरे दिन अन्न का सेवन नहीं किया। शाम को विष्णु जी की आराधना करने के बाद विष्णुसहस्रनाम का पाठ किया। शाम को घर के हर एक हिस्से में दीपक जलाए गए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर हर उपाय किए गए।