• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में भड़के बोल बम श्रद्धालु; ट्रेन रद करने के विरोध में रामलीला मैदान से शुरू होगा जीएम दफ्तर घेराव

सावन मास में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले बोल बम श्रद्धालुओं की कन्फर्म ट्रेनें रेलवे द्वारा निरस्त किए जाने से शिवभक्तों में भारी नाराजगी है।

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 08:38:40 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 08:38:40 AM (IST)
बिलासपुर में भड़के बोल बम श्रद्धालु; ट्रेन रद करने के विरोध में रामलीला मैदान से शुरू होगा जीएम दफ्तर घेराव
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. साउथ बिहार एक्सप्रेस 14 अगस्त को पटना से केवल राउरकेला तक चलेगी, दुर्ग नहीं आएगी!
  2. बोल बम श्रद्धालुओं में आक्रोश, ट्रेन रद करने के विरोध में 20 को जीएम कार्यालय का घेराव
  3. 14 अगस्त को केवल राउरकेला तक चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस; पटना-दुर्ग के हजारों कांवड़िए फंसे

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाने वाले बोल बम श्रद्धालुओं में रेलवे द्वारा आरक्षित ट्रेन निरस्त किए जाने को लेकर भारी नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने इसे उनकी धार्मिक आस्था पर सीधा आघात बताते हुए सोमवार 20 जुलाई को रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने काफी पहले रेलवे में आरक्षण कराया था। यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली थीं, अवकाश स्वीकृत करा लिया था और कांवड़ यात्रा की सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली थीं। इसके बावजूद अंतिम समय में ट्रेन रद कर दिए जाने से हजारों शिवभक्तों की यात्रा संकट में पड़ गई है। उनका कहना है कि रेलवे का यह निर्णय पूरी तरह असंवेदनशील और अन्यायपूर्ण है। इससे केवल यात्रा प्रभावित नहीं हुई, बल्कि शिवभक्तों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।


यह भी पढ़ें- बिलासपुर में अभी नहीं थमेगी आफत की बारिश; 23 जुलाई तक भारी वर्षा और गरज-चमक का अलर्ट

रामलीला मैदान में जुटेंगे शिवभक्त, आंदोलन की चेतावनी

श्रद्धालुओं ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि या तो निरस्त ट्रेन को तत्काल पुनः संचालित किया जाए या बोल बम यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी यात्रा प्रभावित न हो। इसी मांग को लेकर सोमवार सुबह रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव किया जाएगा। इसके लिए सभी बोल बम श्रद्धालुओं और शिवभक्तों से सुबह तोरवा थाना के पास स्थित रामलीला मैदान में एकत्र होने की अपील की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और अधिकारों की आवाज़ बुलंद हो सके। श्रद्धालुओं का कहना है कि 14 अगस्त को पटना से दुर्ग जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन को पटना से राउरकेला तक ही चलाया जाएगा ।

सावन मास में ज्योतिर्लिंग एवं भोले बाबा के अन्य तीर्थ स्थानों की ट्रेनें रद करना हिन्दू आस्था से खिलवाड़ है, हर हाल में रेल प्रशासन को यात्रा की व्यवस्था करनी होगी, नहीं तो कठोर विरोध करेंगे। सिद्धांशु मिश्रा अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी शहर