बिलासपुर तारबाहर नवनिर्मित अंडरब्रिज में नहीं भीगेंगे राहगीर, शेड से मिलेगी राहत
तारबाहर अंडरब्रिज से गुजरने वाले राहगीर आने वाले दिनों में बरसात के पानी से नहीं भीगेंगे। रेलवे ने यहां शेड लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अभी ब्रिज का दोनों हिस्सा खुला हुआ है। इसके चलते परेशानी हो रही है। हालांकि राहगीरों का कहना है कि काम समय पर पूरा कर लेते तो इस बरसात में भी राहत मिलती।
Publish Date: Thu, 25 Jul 2024 11:04:57 AM (IST)
Updated Date: Thu, 25 Jul 2024 11:04:57 AM (IST)
तारबाहर अंडरब्रिज बिलासपुरHighLights
- आंदोलन के बाद ब्रिज निर्माण प्रारंभ
- शेड लगाने का का कार्य शुरू
- ब्रिज का दोनों हिस्सा खुला हुआ
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। नवनिर्मित अंडरब्रिज तारबाहर अंडरब्रिज का ही हिस्सा है। दरअसल पुराना ब्रिज अधूरा था। इसके चलते राहगीर बाईपास रेल लाइन के फाटक में फंस जाते थे। अक्सर जाम लगने से परेशानी होती थी। लोग इस जाम से इतने परेशान हो चुके थे कि ब्रिज की मांग को लेकर आंदोलन तक करना पड़ा। तब जाकर इस ब्रिज का निर्माण रेलवे ने प्रारंभ कराया। लोग अब इस ब्रिज से गुजरना शुरू कर दिए हैं,लेकिन शेड नहीं लगने कारण वर्षा होते ही भीगना पड़ रहा था।
इसके अलावा बरसात का पानी ब्रिज में आ रहा था। इससे परेशान थे। इसे देखते हुए ही रेल प्रशासन ने शेड लगाने का का कार्य शुरू कर दिया है। शेड लगाने से पहले लोहे के एंगिल लगाए गए। अब इसी एंगिल में शेड को लगाकर नट- बोल्ट से अच्छी तरह कसा जाएगा। रेलवे प्रयास कर रही है कि इसी बरसात में राहगीरों को राहत मिल जाए। इसलिए जल्दी काम कराने ठेकेदार पर दबाव भी डाला जा रहा है।