• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

30 मार्च को बिलासपुर आएंगे पीएम मोदी, कई विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मैदान के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए चिह्नांकित स्थल का जायजा लिया। उन्...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 12:33:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Mar 2025 12:33:35 PM (IST)
30 मार्च को बिलासपुर आएंगे पीएम मोदी, कई विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत
तैयारी का जायजा लेते हुए उपमुख्यमंत्री अरण साव और अन्य।

HighLights

  1. बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में पीएम की विशाल आमसभा की तैयारी जोरों पर।
  2. केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन व उप मुख्यमंत्री साव ने सभास्थल का लिया जायजा।
  3. जनता की सुविधा का रखा जाएगा विशेष ध्यान, लोगों को नहीं होगी परेशानी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर 30 मार्च को आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को इस सिलसिले में स्थल निरीक्षण किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मैदान के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए चिह्नांकित स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ की सौगात छत्तीसगढ़ के लोगों को देंगे।


सभी कामों को सूचीबद्ध करें विभाग

उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आस-पास रहने वाले लोगों को भी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी है। उन्होंने कहा कि अपने कामों को सूचीबद्व कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रायपुर में मतांतरण पर बवाल, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध... चार पर जुर्म दर्ज

अधिकारियों के साथ की समीक्षा

उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, आइजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर मौजूद थे।

उन्होंने मैदान के हर कोने का भ्रमण कर मैदान का सूक्ष्म निरीक्षण किया। डीएफओ सत्यदेव शर्मा, नगर निगम आयुक्त एवं आयोजन के नोडल अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- रायपुर में गीले कचरे से बनेगी बायो गैस, 18 महीने में 60 करोड़ रुपये से बनेगा प्लांट

जनता को न हो कोई असुविधा- डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हजारों करोड़ की सौगात लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान आसपास के रहवासियों को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा है।