• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में मतांतरण पर बवाल, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध... चार पर जुर्म दर्ज

विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बंटी कटरे व बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने बताया कि टाटीबंध के मारुति एन्क्लेव में हनुमान की मूर्ति को असामा...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 11:37:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Mar 2025 11:37:24 AM (IST)
रायपुर में मतांतरण पर बवाल, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध... चार पर जुर्म दर्ज
मतांतरण की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता।

HighLights

  1. हिंदू संगठनों और चर्च के कार्यकर्ताओं में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस।
  2. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर हंगामे को शांत कराया, मामले की जांच में जुटी।
  3. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रात में क्लबों में मारा छापा, नाबालिगों को पकड़ा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के टाटीबंध इलाके के चर्च में मतांतरण रोकने पहुंचे हिंदू संगठनों और चर्च के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। सड़क पर खड़ी कार के शीशे तोड़े गए। पुलिस बल ने दोनों पक्षों को समझाकर हंगामे को शांत कराया।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बंटी कटरे व बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने बताया कि टाटीबंध के मारुति एन्क्लेव में हनुमान की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने हटा दिया है।


पूजा-पाठ में भी पहुंचा रहे थे बाधा

पूजा-पाठ में बाधा पहुंचाई जा रही है। ईसाई समाज के लोग कह रहे थे कि मंदिर के स्थान पर हम चिकन खाते हैं और हड्डी फेंकते हैं। यहां पूजा नहीं कर सकते। मंदिर निर्माण में बाधा पहुंचा रहे थे। चर्च में मतांतरण भी करवाया जा रहा था। ईसाई समाज के सदस्यों के हमले में तीन कार्यकर्ताओं को चोट लगी है।

आमानाका थाना प्रभारी ने बताया कि मनीष शर्मा की शिकायत पर अभिषेक सैमशन, प्रियेश कुमार, राजेश शर्मा, मुन्ना गार्ड और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

naidunia_image

बजरंग दल ने क्लबों में देर रात की जांच

राजधानी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने देर रात क्लबों में शराब परोसने की सूचना मिलने पर छापेमारी की। इस दौरान हाइपर क्लब, सामरिक ग्रीन स्थित पियानो प्रोजेक्ट और होटल शीतल स्थित जूक क्लब में नाबालिगों को पकड़ा गया।

यह कार्रवाई राजधानी में अवैध शराब परोसने और नाबालिगों को शराब परोसने के खिलाफ की गई है। बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष योगेश सैनी और गौ रक्षक तनय लूनिया ने आरोप लगाया कि क्लब मालिकों द्वारा देर रात तक अवैध रूप से शराब बेची जा रही है और युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बिहार के रेड लाइट एरिया में रेस्क्यू, बरामद 41 किशोरियों में चार रायपुर की

12 बजे के बाद भी परोस रहे थे शराब

इसके साथ ही पुलिस क्लब मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय आम जनता को पकड़कर प्रताड़ित कर रही है। शनिवार रात को हाइपर क्लब सहित अन्य दो क्लबों की जांच की गई, जहां 12 बजे के बाद भी युवा शराब का सेवन करते हुए पाए गए।

यह भी पढ़ें- ED Raid in CG: छत्तीसगढ़ में 15 स्थानों पर ईडी का छापा, भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर भी कार्रवाई, भड़के कांग्रेसी

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि किसी भी क्लब में मेटल डिटेक्टर की सुविधा नहीं है। इससे अवैध हथियार क्लबों में प्रवेश कर रहे हैं और बड़ी घटना होने का खतरा बना हुआ है। बजरंग दल ने यह भी कहा कि क्लबों में पूर्व में गोलीकांड जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। मगर, पुलिस प्रशासन अब तक क्लबों में जा रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल रहा है।