• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सस्ती नहीं, अब मुफ्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है।...और पढ़ें

By VISHWANATH RAYEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 09:36:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Sep 2025 10:56:50 AM (IST)
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सस्ती नहीं, अब मुफ्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाते कलेक्टर

HighLights

  1. CG में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का विस्तार
  2. कलेक्टर ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव जाएगा
  3. सरकार कर रही उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी प्रदान

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायगढ़: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के लाभ आमजन तक पहुंचाने और व्यापक जन-जागरूकता के लिए जिला कलेक्टोरेट परिसर से प्रचार रथ को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों का भ्रमण कर नागरिकों को योजना की विस्तृत जानकारी देगा तथा उन्हें इससे होने वाले आर्थिक व सामाजिक लाभों से अवगत कराएगा।

उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ता अपने मकान की छत पर सौर पैनल स्थापित कर न केवल घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे यह योजना आमजन के लिए सरल, किफायती और लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता गुंजन शर्मा, कार्यपालन अभियंता रामकुमार राव, नरेंद्र नायक सहित बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

योजना के लाभ और सब्सिडी विवरण

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है। इसमें केंद्र सरकार 30 हजार रुपए एवं राज्य सरकार 15 हजार रुपए सब्सिडी प्रदान करती है। 2 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 240 यूनिट बिजली उत्पादन होता है।

इसमें केंद्र सरकार 60 हजार रुपए एवं राज्य सरकार 30 हजार रुपए सब्सिडी देती है। 3 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 360 यूनिट बिजली उत्पादन होता है। इसमें केंद्र सरकार 78 हजार रुपए एवं राज्य सरकार 30 हजार रुपए सब्सिडी देती है। शेष राशि उपभोक्ता स्वयं वहन करेंगे। जिसे बैंक ऋण सुविधा के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Road Accident: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, CG के चार श्रद्धालुओं की मौत और छह गंभीर रूप से घायल