• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

गाना गाने के कुछ मिनट बाद प्रोफेसर की मौत, बाथरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार का शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। कुलपति के कार्यकाल विस्तार के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान वे मंच पर गीत प्रस्तुत कर रहे थे।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 11:40:14 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 11:40:14 AM (IST)
गाना गाने के कुछ मिनट बाद प्रोफेसर की मौत, बाथरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सीयू के डीन प्रो. शैलेंद्र कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन

HighLights

  1. सीयू के डीन प्रो. शैलेंद्र कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन
  2. रजत जयंती सभागार के बाथरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत
  3. एक साल में विश्वविद्यालय से जुड़ी कई संदिग्ध मौतों ने बढ़ाई चिंता

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. शैलेंद्र कुमार का शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। कुलपति के कार्यकाल विस्तार के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान वे मंच पर गीत प्रस्तुत कर रहे थे। कुछ ही देर बाद तबीयत बिगड़ने पर वे बाथरूम गए, जहां गिर पड़े। एलाइट अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल पलभर में शोक में बदल गया।

जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्रालय द्वारा कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के कार्यकाल को एक वर्ष बढ़ाए जाने के बाद विश्वविद्यालय में रजत जयंती सभागार में "पांच साल बेमिसाल" कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शाम करीब सात बजे प्रो. शैलेंद्र कुमार मंच पर गीत गा रहे थे। प्रस्तुति के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने असहजता महसूस की और बाथरूम चले गए। कुछ देर बाद कर्मचारियों को उनके गिरने की सूचना मिली। तत्काल कुलसचिव प्रो. अश्वनी दीक्षित सहित अधिकारियों ने उन्हें कार से व्यापार विहार स्थित एलाइट अस्पताल पहुंचाया।


बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय वह बातचीत भी कर रहे थे, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुलसचिव प्रो. दीक्षित के अनुसार उन्हें लगातार दो बार हार्ट अटैक आया-पहला बाथरूम में और दूसरा अस्पताल में। रात साढ़े आठ बजे के बाद घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र अस्पताल पहुंच गए। हर कोई इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध नजर आया।

जश्न से मातम तक का सफर

कुलपति के कार्यकाल विस्तार की खुशी में विश्वविद्यालय में बधाई और सम्मान का माहौल था। रजत जयंती सभागार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चल रही थीं और प्रो. शैलेंद्र कुमार स्वयं मंच पर गीत प्रस्तुत कर रहे थे। कुछ ही मिनट बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते उत्सव का वातावरण मातम में बदल गया और पूरे विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।

एक साल में कई घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय पिछले एक वर्ष से लगातार गंभीर घटनाओं के कारण चर्चा में रहा है। अक्टूबर 2025 में बीएससी छात्र अर्सलान अंसारी का शव विश्वविद्यालय परिसर के तालाब में मिला था। परिजनों ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए हत्या और लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसी साल बॉटनी के प्रोफेसर नरेंद्र मिश्रा की भी क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर सीएमडी कॉलेज में कुलपति का औचक धावा; परीक्षा केंद्र में मोबाइल के उपयोग पर जताई नाराजगी

कौन है प्रो.शैलेंद्र कुमार

प्रो. शैलेंद्र कुमार गुरु केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण थे। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से पीएचडी. की और कंक्रीट प्रौद्योगिकी, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग तथा फ्रैक्चर मैकेनिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य किए। विश्वविद्यालय में वे कार्यवाहक कुलसचिव, प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी सेवाएं दे चुके थे। छात्र कल्याण, शैक्षणिक प्रशासन और अनुसंधान में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानपूर्वक याद किया जाता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।