• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

Bilaspur में दर्दनाक हादसा, मासूम की आंख फाड़कर मस्तिष्क तक जा घुसी पूजा की घंटी, हालत गंभीर

CG News: दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा जब हुआ जब घर वाले दिवाली की पूजा कर रहे थे, उस दौरान एक दस वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते अचानक फिसल कर गिर गई...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 03:45:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 03:45:01 PM (IST)
Bilaspur में दर्दनाक हादसा, मासूम की आंख फाड़कर मस्तिष्क तक जा घुसी पूजा की घंटी, हालत गंभीर
मासूम की आंख में घुसी पूजा की घंटी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मासूम की आंख में घुसा पूजा करने वाली घंटी
  2. 10 वर्षीय मासूम को गंभीर हालत में भेजा एम्स
  3. सिम्स में दिवाली में पहुंची थी 10 वर्षीय बच्ची

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा जब हुआ जब घर वाले दिवाली की पूजा कर रहे थे, उस दौरान एक दस वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते अचानक फिसल कर गिर गई। गिरते समय उसकी आंख में पूजा करने वाली घंटी घुस गईं, जो सीधे आंख को चिरते हुए मस्तिक में घुस गईं। गंभीर हालत में बच्ची को देर रात सिम्स लाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल रायपुर एम्स रिफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों की विशेष टीम उसका इलाज कर रही है।

खेलते-खेलते आंख में घुसी पूजा की घंटी

मस्तूरी निवासी दीपक सिंह अपने परिवार के साथ 20 अक्टूबर की रात पूजा कर रहेगा थे। जहां पर ही उसकी दस साल की बेटी काव्या सिंह खेल रही थी और इसी समय पूजा के पास आकर खेलने लगी और अचानक ही उसका पैर फिसल गया और गिरने पर नीचे रखी पूजा करने वाली घंटी आंख में धस गईं और देखते ही देखते दिवाली की खुशी गमगीन हो गईं और घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे सिम्स रेफर किया गया।


यह भी पढ़ें- शौचालय पर PM Modi और सीएम साय का फोटो लगने से बवाल, भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

सर्जरी कर घंटी को निकाला गया

सिम्स में उसकी हालत को देखते हुए तत्काल इलाज करते हुए एम्स रायपुर भेजा गया। जहां सर्जरी कर घंटी को निकाला गया है। हालांकि घंटी का सिरा मस्तिक तक पहुंच गया था, जिससे दिमाग़ पर असर पड़ा है, साथ ही एक आंख ख़राब हो चुकी है, जिसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।