• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

पेंशन रोके जाने से भड़के सेवानिवृत्त प्राध्यापक, बिलासपुर से रायपुर तक प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक राहत की मांग

छत्तीसगढ़ के शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त अशासकीय कॉलेजों के 400 से अधिक सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों की जून 2026 से पेंशन रोके जाने के विरोध ...और पढ़ें

By Kamlesh RajakEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 05:46:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 05:46:29 PM (IST)
पेंशन रोके जाने से भड़के सेवानिवृत्त प्राध्यापक, बिलासपुर से रायपुर तक प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक राहत की मांग
डीपी कालेज के सामने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते प्राध्यापक

HighLights

  1. अशासकीय अनुदान प्राप्त कॉलेजों के 400 से अधिक पेंशनरों की पेंशन बंद।
  2. कैबिनेट फैसले की गलत व्याख्या का आरोप लगाकर शिक्षकों ने दिया धरना।
  3. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक पुरानी पेंशन बहाल रखने की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों की पेंशन बंद किए जाने के विरोध में पेंशनरों ने मोर्चा खोल दिया है। बिलासपुर के सीएमडी और डीपी विप्र कालेज समेत रायपुर, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने धरना देकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल रखने और सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले का फैसला आने तक भुगतान जारी रखने की मांग की।

पेंशनरों के अनुसार 22 जुलाई 2026 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग ने सेवानिवृत्ति के समय के वेतनमान के आधार पर पेंशन और उपादान देने संबंधी प्रस्ताव रखा था। मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव को नियमों में प्रविधान नहीं होने और लोकहित में नहीं होने के आधार पर अमान्य कर दिया।


साथ ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों में उचित कानूनी पैरवी करने की सलाह दी। पेंशनरों का आरोप है कि विभाग ने इस निर्णय की ऐसी व्याख्या की, जिससे पहले से मिल रही पेंशन भी बंद कर दी गई। उनका कहना है कि कैबिनेट ने केवल नए या संशोधित वेतनमान के आधार पर पेंशन देने के प्रस्ताव को अमान्य किया था। पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त करने का निर्णय नहीं लिया।

अशासकीय अनुदान प्राप्त सेवानिवृत्त प्राध्यापक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. पी.एस. चौधरी और अन्य पेंशनरों ने बताया कि एक और 11 सितंबर 2026 के विभागीय आदेशों के बाद 400 से अधिक सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों की पेंशन व उपादान प्रभावित हुए हैं। इससे पेंशनरों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

पेंशनरों के अनुसार वर्ष 1993 से अंशदायी भविष्य निधि के माध्यम से पेंशन व्यवस्था संचालित रही है। वेतन से निर्धारित अंशदान काटकर पेंशन निधि में जमा किया जाता रहा। बाद में वेतनमान के आधार पर पेंशन का भुगतान होता रहा। छठे वेतनमान के अनुसार पेंशन भुगतान का मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

पेंशनरों की प्रमुख मांगें

सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले तक पुरानी पेंशन व्यवस्था जारी रखी जाए। जून 2026 से रोकी गई पेंशन का तत्काल भुगतान हो। पेंशन बंद करने संबंधी विभागीय आदेश वापस लिए जाएं। लंबित न्यायिक मामले में अंतिम निर्णय तक पेंशनरों को आर्थिक सुरक्षा दी जाए।

यह भी पढ़ें- 200 से 300 रुपये प्रति यात्री लेता था दलाली, व्हाट्सएप चैट व 76 हजार रुपये के 15 टिकट जब्त, मुख्य क्लर्क गिरफ्तार