• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

33 केंद्रों पर 10,860 अभ्यर्थियों की कड़ी परीक्षा, बिलासपुर न्यायालयीन भर्ती के लिए जारी हुए कड़े निर्देश

बिलासपुर में सहायक ग्रेड-तीन और शीघ्रलेखक ग्रेड-तीन पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 10,860 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। शहर के 33 परीक्षा के...और पढ़ें

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 11:53:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 11:53:52 PM (IST)
33 केंद्रों पर 10,860 अभ्यर्थियों की कड़ी परीक्षा, बिलासपुर न्यायालयीन भर्ती के लिए जारी हुए कड़े निर्देश

HighLights

  1. बिलासपुर न्यायालयीन भर्ती परीक्षा में पेन चलेगा, मोबाइल नहीं! 33 केंद्रों में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी
  2. परीक्षा केंद्र में चप्पल की अनुमति, बेल्ट-आभूषण पर रोक, बिलासपुर कोर्ट भर्ती परीक्षा के सख्त नियम लागू
  3. सुबह 11 बजे शुरू होगा पर्चा, बिलासपुर कोर्ट भर्ती परीक्षा में मोबाइल और बेल्ट ले जाने पर पूरी पाबंदी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः सहायक एवं शीघ्रलेखक ग्रेड-तीन के पदों पर भर्ती के लिए 27 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में करीब 10,860 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बिलासपुर में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक होगी। प्रशासन ने केंद्रों पर बिजली व्यवस्था से लेकर अभ्यर्थियों की तलाशी और प्रवेश तक के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों की मैनुअल जांच पुरुष पुलिसकर्मी तथा महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मी करेंगी। संदिग्ध गतिविधि पर भी नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी केवल काला या नीला बाल पेन लेकर परीक्षा में जाएं।


धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के लिए सामान्य समय से पहले केंद्र पहुंचना होगा। चप्पल पहनकर आने की अनुमति है। वहीं कान में किसी प्रकार के आभूषण पहनना प्रतिबंधित है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल सहित इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, फाइल, रूमाल, बेल्ट और टोपी ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

परीक्षा के दिन क्या लेकर जाएं

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश-पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र और काला या नीला बॉल पेन लेकर पहुंचें। पहचान और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय से पहले पहुंचना जरूरी होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनकर आने वाले अभ्यर्थी सुरक्षा जांच में लगने वाले अतिरिक्त समय को ध्यान में रखें। परीक्षा कक्ष में केवल अनुमति प्राप्त सामग्री ही ले जाएं।

ये सामान बिल्कुल न लेकर जाएं

परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, फाइल, रूमाल, बेल्ट और टोपी ले जाना प्रतिबंधित है। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने की भी अनुमति नहीं होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनकर आने के निर्देश हैं। परीक्षा में प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है।

बिजली आपूर्ति पर विभाग को पत्र

परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्यालय कलेक्टर (परीक्षा शाखा) बिलासपुर ने कार्यपालन यंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, बिलासपुर को निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दिन तथा परीक्षा शुरू होने से पहले और बाद में कम से कम दो घंटे बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने को कहा गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची भी संबंधित पत्र के साथ भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- 1987-88 की खुदाई में मिली दुनिया की इकलौती 'रुद्र-शिव' प्रतिमा का सच, बारिश में करें तालागांव-मदकूद्वीप के अद्भुत दर्शन