• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे युवक, पुलिस ने जब्त की 18 गाड़ियां

बिलासपुर की सड़कों पर कार से हुड़दंग करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। मस्तूरी रोड पर कार सवार युवकों ने जमकर उधमबाजी की, जिसका वीडियो पुलिस तक पहुंच ग...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 03:59:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 04:12:58 PM (IST)
कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे युवक, पुलिस ने जब्त की 18 गाड़ियां
कार की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: मस्तूरी रोड पर कार सवार युवकों ने जमकर उधमबाजी की। एक साथ दर्जनभर कार पर निकले युवकों ने खिड़की और सनरूफ से निकलकर स्टंटबाजी की। पुलिस को चुनौती देते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर पुलिस ने वीडियो मिलने के बाद 18 कार जब्त कर लिया है। युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

मस्तूरी थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर कुछ लोग पार्टी के लिए लावर स्थित एक फार्म हाउस पर एकत्रित हुए थे। फार्म हाउस में पहुंचने से पहले युवकों ने सड़क पर जमकर उधमबाजी की। इस दौरान युवकों ने सड़क भी जाम कर दिया। इससे परेशान हो रहे एक कार सवार ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस के अधिकारियों को भेज दिया।


वीडियो मिलते ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद इस पूरी घटना में शामिल 18 कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही वाहन मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

हाई कोर्ट की सख्ती के बाद हो रही कार्रवाई

सकरी क्षेत्र के नई कार खरीदने के बाद की गई स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया था। हाई कोर्ट के निर्देश पर सभी वाहन जब्त कर कड़ी कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने हाईवे जाम करने वालों और कार पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सभी 18 वाहनों को जब्त कर लिया है। वाहन मालिकों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- घर वाले नहीं माने तो Couple ने नदी में लगाई छलांग, टापू पर मिला युवक, युवती का कोई अता-पता नहीं

सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर युवक कार पर स्टंट कर रहे थे। इसका वीडियाे मिला था। वीडियो के आधार पर वाहनों की पहचान कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही वाहन मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

-लालचंद मोहले, एसडीओपी, मस्तूरी