• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर वाले नहीं माने तो Couple ने नदी में लगाई छलांग, टापू पर मिला युवक, युवती का कोई अता-पता नहीं

कोरबा में एक प्रेमी जोड़े ने शादी करने की स्वीकृति नहीं मिलने पर नदी में छलांग लगा दी। युवक नदी में बने एक टापू पर फंस गया, जिसे पुलिस की टीम ने रेस्क...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 03:03:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 03:09:10 PM (IST)
घर वाले नहीं माने तो Couple ने नदी में लगाई छलांग, टापू पर मिला युवक, युवती का कोई अता-पता नहीं
प्रेमी जोड़े ने हसदेव नदी में छलांग लगा दी

HighLights

  1. प्रेमी जोड़े ने हसदेव नदी में लगाई छलांग
  2. टापू पर फंसे युवक को पुलिस ने बचाया
  3. युवती नदी में बही, नहीं चला कुछ पता

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: प्रेम विवाह करने की अनुमति स्वजन द्वारा नहीं दिए जाने पर प्रेमी युगल ने आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों ने हसदेव नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर सेना की टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, पर युवती का पता नहीं चल सका।

बता दें कि गुरुवार की सुबह हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। युवक ने पुलिस को अपना नाम राहुल निवासी काशीनगर बताया। उसने कहा कि अटल आवास में रहने वाली एक युवती के साथ उसका प्रेम संबंध है। दोनों शादी करना चाहते हैं, पर युवती के स्वजन इस रिश्ते के तैयार नहीं, जबकि उसके स्वजन ने शादी की स्वीकृति दे दी थी।


बीती शाम उसने युवती की मां से मिल कर शादी की बात रखी, लेकिन उन्होंने पुन: मना कर दिया। इससे नाराज होकर दोनों आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय लिया। गुरूवार की सुबह नौ बजे राहुल और युवती बाइक से गेरवा घाट पुल पहुंचे और पास के सर्वेश्वर एनीकट तक गए। इसके बाद यहां दोनों ने नदी में छलांग लगा दी।

बहते हुए राहुल नदी के बीच बने टापू पर फंस गया, उसे देखकर आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। नगर सेना की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं युवती का पता नहीं चल सका। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- नशे में धुत्त ट्रेलर ड्राइवर ने 19 बेजुबान गोवंशों को कुचला, 15 की मौत

पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बचा

युवक को बचाने के लिए कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी चंद्रकांत गुप्ता और उनके दो साथी नदी में कूद पड़े। बचाव अभियान के दौरान चंद्रकांत गुप्ता तेज धारा में बहने लगा और उनकी जान खतरे में पड़ गई। हालांकि मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें ट्यूब फेंककर सुरक्षित निकाला।