• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर सिरगिट्टी में सनसनीखेज वारदात: बीच गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर (नयापारा) में मंगलवार सुबह 26 वर्षीय युवक इरफान बघीरा का खून से लथपथ शव बीच गली में मिला है। घटनास्थल से पुलिस ने खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद किए हैं।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 09:46:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 09:46:46 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर सिरगिट्टी में सनसनीखेज वारदात: बीच गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव
मृतक इरफान बघीरा, घटना स्थल पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. बिलासपुर के सिरगिट्टी में युवक की बेरहमी से हत्या
  2. गणेश नगर की गली में खून से लथपथ मिला इरफान का शव
  3. हत्यारों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव मिली है। बीच रास्ते पर शव पड़े होने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहल्ले में रहने वाले इरफान बघीरा (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह मोहल्ले के लोग जब घरों से बाहर निकले, तब उन्होंने गली के बीच युवक का शव पड़ा देखा। शव से काफी मात्रा में खून बहा हुआ था, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान शव के पास से खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने इन्हीं भारी पत्थरों से युवक के कमर के हिस्से पर वार कर उसकी हत्या की होगी।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस घटना को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना देर रात की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मिलेगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर व्यापार विहार में किराना व्यापारी से बड़ी ठगी; एसीसीयू और तारबाहर पुलिस की सक्रियता से एक आरोपी धराया

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।