• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, 18 ट्रेनें कैंसिल, 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां, चेक करें स्टेटस

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते छत्तीसगढ़ होकर गुजरने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 सितंबर से 14 अ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 07:42:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 07:42:51 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, 18 ट्रेनें कैंसिल, 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां, चेक करें स्टेटस
छत्तीसगढ़ से चलने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी कैंसिल।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ से चलने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
  2. इस कारण 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें रद्द
  3. टाटानगर, दुरंतो और हटिया एक्सप्रेस समेत कई प्रभावित

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए आने वाला समय दिक्कतों भरा हो सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते छत्तीसगढ़ होकर गुजरने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि प्रसिद्ध गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना होगी।

पांचवीं रेल लाइन की कमीशनिंग के लिए लिया जाएगा ब्लॉक

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला रेल खंड के मध्य पांचवीं लाइन को शुरू (कमीशनिंग) करने का कार्य किया जाना है। इस आधुनिक सुधार कार्य के लिए विभिन्न चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य और आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस मेगा ब्लॉक की वजह से महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।


ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रद्द रहने की तारीख
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर, 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर
01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर
01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल 1 अक्टूबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर
12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस 10 अक्टूबर
12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर
12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर
12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर, दोनों दिशाओं में

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम बदलाव की तारीख बदला हुआ मार्ग
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 12 अक्टूबर कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब-योग नगरी ऋषिकेश

प्रमुख रद्द और प्रभावित ट्रेनें

  • रद्द रहने वाली मुख्य ट्रेनें: निरस्त की गई 18 ट्रेनों में इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
  • देरी से चलने वाली ट्रेन: गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने तय समय से 2 घंटे पुनर्निर्धारित (री-शेड्यूल) होकर हावड़ा से छूटेगी।
  • रूट डायवर्जन: उत्कल एक्सप्रेस को ब्लॉक की अवधि के दौरान कुछ विशेष तिथियों पर उसके निर्धारित मार्ग के बजाय बदले हुए रास्ते से संचालित किया जाएगा।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेल प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि एनआई कार्य के दौरान असुविधा से बचने के लिए रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पूर्व अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (लाइव स्टेटस) एनटीईएस (NTES) ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अवश्य जांच लें।

यह भी पढ़ें- कांकेर जिले में एक माह में मलेरिया से पांच स्कूली बच्चों की मौत के बाद अब बीजापुर में भी एक आश्रम के छात्र की गई जान