बिलासपुर नईदुनिया प्रतिनिधि: रेल सफर करने वाले छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एक असुविधाजनक खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य शुरू होने जा रहा है।
अधोसंरचना विकास के इस कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने 22 जून से 3 जुलाई तक 10 प्रमुख पैसेंजर व मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द (Chhattisgarh train cancelled list) करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कई गाड़ियों के समय और परिचालन रूट में आंशिक बदलाव (Train route diversion) भी किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह विकास कार्य 22 जून 2026 से 5 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में संपादित किया जाएगा।
इस मेगा ब्लॉक के कारण बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड के बीच चलने वाली दैनिक लोकल ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय है। इसके अलावा रेलवे ने गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त करने (शॉर्ट टर्मिनेट) का फैसला लिया है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रबंधन ने कुछ विशेष प्रबंध भी किए हैं, जिसके तहत कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और हसदेव एक्सप्रेस को प्रभावित अवधि के दौरान कोरबा से बिलासपुर के मध्य पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा ताकि स्थानीय यात्रियों को राहत मिल सके।
रद ट्रेनों की लिस्ट –
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद रहेगी।
21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद रहेगी।
21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद रहेगी।
देरी से चलने वाली गाडी-
01 जुलाई 2026 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां-
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु के लिए विशेष प्रबंध
कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर(Train timing changed) के रूप में चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।