Bilaspur Railway News: साउथ बिहार एक्सप्रेस अब आरा स्टेशन तक चलेगी वही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सरसावा स्टेशन में तीन दिन अस्थाई ठहराव
सरसावा रेलवे स्टेशन में 10 मार्च छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव रहेगा।
By Shiv Soni
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 08:51:30 AM (IST)
Updated Date: Wed, 21 Feb 2024 08:51:30 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रनईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। रेलवे ने 13288/13287 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का विस्तार किया है। अब यह ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले आरा जंक्शन चलेगी। यह सुविधा सोमवार से शुरू हो गई है। यह ट्रेन आरा से 18:45 बजे छूटकर 19:01 बजे बिहटा, 19:30 बजे दानापुर, 20:05 बजे पटना और 20:25 बजे राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन 20:40 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह दुर्ग से छूटने वाली ट्रेन 6:45 बजे राजेंद्रनगर, 7:00 बजे पटना, 7:23 बजे दानापुर, 7:44 बजे बिहटा और 8:30 बजे आरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सरसावा स्टेशन में तीन दिन अस्थाई ठहराव
बिलासपुर। उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल अंतर्गत सरसावा रेलवे स्टेशन में आठ से 10 मार्च छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव रहेगा। 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस इस रेलवे स्टेशन में रात 12:21 बजे पहुंचकर 12:22 बजे रवाना होगी। इसी तरह वापसी में 18237 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सरसावा रेलवे स्टेशन में 23:47 बजे पहुंचकर 23:48 बजे छूटेगी।