• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बेटा रातभर सिहरता रहा और हाथ जोड़कर रोया, शिक्षिका की पिटाई से सहमा छात्र, बिलासपुर डीईओ ने बैठाई मामले की उच्च स्तरीय जांच

बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित भारत माता स्कूल में कक्षा छठवीं के छात्र की शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र के सहमे ...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 11:19:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 11:19:00 PM (IST)
बेटा रातभर सिहरता रहा और हाथ जोड़कर रोया, शिक्षिका की पिटाई से सहमा छात्र, बिलासपुर डीईओ ने बैठाई मामले की उच्च स्तरीय जांच
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. सिरगिट्टी भारत माता स्कूल की घटना पर शिक्षा विभाग ने बैठाई संयुक्त जांच टीम।
  2. क्लास टीचर की पिटाई से दहशत में आया 11 वर्षीय मासूम, स्कूल जाने से कर रहा है इनकार।
  3. बीईओ बिल्हा और सेजेश तिफरा के प्राचार्य को तीन दिनों के भीतर तथ्यात्मक प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी भारत माता स्कूल में कक्षा छठवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच बैठा दी है। क्लास टीचर की कथित प्रताड़ना से बुरी तरह सहमा मासूम अब स्कूल जाने से खौफ खा रहा है। पीड़ित परिजन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने दो सदस्यीय संयुक्त टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।

गोविंद नगर, सिरगिट्टी निवासी पीड़ित छात्र की मां पी जगदेश्वरी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भारत माता स्कूल में कक्षा छठवीं की अध्यापिका दीपिका मैडम ने किसी बात पर अपना आपा खो दिया और उनके 11 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षिका के अमानवीय व्यवहार से बच्चा इस कदर दहशत में आ गया है कि उसने स्कूल जाने से साफ इनकार कर रहा है।


मां का आरोप है कि घटना के अगले दिन जब वे न्याय की गुहार लेकर स्कूल के प्राचार्य के पास पहुंचीं, तो प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद विवश होकर उन्हें शिक्षा विभाग की शरण लेनी पड़ी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे ने तत्काल एक्शन लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा सेजेश के प्राचार्य को संयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच दल को तीन दिनों के भीतर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर स्पष्ट अनुशंसा सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

बेटा रातभर सिहरता रहा, हाथ जोड़कर रोया

पीड़ित मां ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद से बेटा गहरे सदमे में है। वह रो-रोकर बस एक ही गुहार लगा रहा हैं, मां मुझे उस स्कूल मत भेजो, मैडम बहुत मारेंगी। मासूम की यह बाते सुनकर मां की आंखें भर आईं। प्राचार्य के उदासीन रवैये के बाद इंसाफ की आस में वे डीईओ दफ्तर गुहार लगाने पहुंचीं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में 16 पुलिसकर्मियों का तबादला, पचपेड़ी, कोनी और तोरवा थानों में फेरबदल; तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, दोषी पर होगी कार्रवाई

डीईओ द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बीईओ बिल्हा और सेजेश तिफरा के प्राचार्य मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की पड़ताल करेंगे। जांच दल को 3 दिन में तथ्यात्मक प्रतिवेदन सौंपने को कहा गया है, ताकि अग्रिम वैधानिक कदम उठाए जा सकें। आदेश की प्रति संचालक लोक शिक्षण व कलेक्टर को भी भेजी गई है।

वर्जन...

स्कूल में बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित है। शिकायत मिलते ही बीईओ बिल्हा और तिफरा सेजेश प्राचार्य की संयुक्त जांच टीम गठित कर दी गई है। तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में आरोप प्रमाणित होने पर संस्था व आरोपित शिक्षिका के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संदीप पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर

वर्जन...

अभिभावक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच शिक्षा विभाग के सक्षम अधिकारी कर रहे हैं। जांच प्रक्रियाधीन होने के कारण इस समय कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति खुद-ब-खुद स्पष्ट हो जाएगी।

प्रमोद कुमार बड़ा, प्राचार्य, भारत माता स्कूल सिरगिट्टी