• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

डीपी ला कॉलेज में छात्रों का जोरदार हंगामा; कर्मचारियों और प्राध्यापकों की पुनर्नियुक्ति की मांग पर अटका फैसला

डीपी. विप्र विधि महाविद्यालय में स्टूडेंट्स यूनियन परिवार ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुषमा तिवारी के समक्ष 10 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। बैठक में कार्यमुक्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति का मुद्दा सबसे अहम रहा। छात्रों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए समानता की मांग की। प्राचार्य ने 9 मांगों को स्वीकार कर लिया है।

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 09:03:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 09:03:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डीपी ला कॉलेज में छात्रों का जोरदार हंगामा; कर्मचारियों और प्राध्यापकों की पुनर्नियुक्ति की मांग पर अटका फैसला
प्रदर्शन के दौरान छात्रों से चर्चा करती प्राचार्य डा.सुषमा तिवारी

HighLights

  1. विप्र विधि महाविद्यालय में स्टूडेंट्स यूनियन का शक्ति प्रदर्शन।
  2. 10 सूत्रीय मांगों पर प्राचार्य के साथ हुई गहमागहमी।
  3. पुनर्नियुक्ति पर नहीं हुआ उचित निर्णय तो होगा व्यापक आंदोलन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। डीपी. विप्र विधि महाविद्यालय में छात्र-हित, कर्मचारी सम्मान और बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्टूडेंट्स यूनियन परिवार ने प्रभारी प्राचार्य डा.सुषमा तिवारी के समक्ष दस सूत्रीय मांग-पत्र रखा। लंबी चर्चा के दौरान कार्यमुक्त कर्मचारियों एवं प्राध्यापकों की पुनर्नियुक्ति का मुद्दा सबसे प्रमुख रहा। छात्र नेताओं ने भेदभावपूर्ण रवैये पर सवाल उठाते हुए समान न्याय की मांग की, जबकि प्राचार्य ने विषय को प्रशासन समिति के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

डीपी. विप्र विधि महाविद्यालय में बुधवार को छात्र नेताओं और प्राचार्य के बीच विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। स्टूडेंट्स यूनियन परिवार की ओर से प्रस्तुत दस सूत्रीय मांग-पत्र में कार्यमुक्त 13 कर्मचारियों एवं 12 प्राध्यापकों की पुनर्नियुक्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। छात्र नेता अखिलेश साहू ने कहा कि केवल एक प्राध्यापक और दो कर्मचारियों को सेवा में बनाए रखना तथा शेष को बाहर रखना समानता के सिद्धांत के विपरीत है। इस पर प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय प्रशासन समिति द्वारा लिया जाना है।


हालांकि छात्र नेताओं ने इस जवाब पर असंतोष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्रशासन की भूमिका को अधिक सक्रिय बनाने की मांग की। बैठक में महेश साहू ने शुद्ध पेयजल और शौचालय व्यवस्था, संजय साहू ने नया वाटर कूलर, भूपेंद्र साहू एवं अवनीश पांडेय ने गर्ल्स कामन रूम तथा परीक्षा अवधि में छात्रों के लिए विशेष सुविधा, जबकि लव साहू और शुभम जायसवाल ने एनएसएस कक्ष, स्पोर्ट्स रूम और व्यायाम कक्ष के संचालन का मुद्दा उठाया।

लगातार चली चर्चा के बाद प्राचार्य ने दस में से नौ मांगों पर सकारात्मक सहमति जताते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पुनर्नियुक्ति संबंधी मांग को प्रशासन समिति के समक्ष भेजकर दो दिनों में निर्णय से अवगत कराने की बात कही। स्टूडेंट्स यूनियन परिवार ने चेतावनी दी कि यदि न्यायपूर्ण निर्णय नहीं हुआ तो छात्र-छात्राओं के सहयोग से व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में यातायात पुलिस का एक्शन; एक ही दिन में 100 से ज्यादा ऑटो चालकों पर की कार्रवाई

पेयजल से लेकर परिसर सुविधाओं तक उठे सवाल

बैठक में केवल पुनर्नियुक्ति का मुद्दा ही नहीं छाया रहा, बल्कि छात्रों ने महाविद्यालय की बुनियादी सुविधाओं पर भी गंभीर चिंता जताई। शुद्ध पेयजल, वाटर कूलरों की नियमित साफ-सफाई, शौचालयों की बेहतर व्यवस्था तथा बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप नए वाटर कूलर की मांग प्रमुख रही। प्राचार्य ने इन मांगों को स्वीकार करते हुए 15 दिनों के भीतर नया वाटर कूलर स्थापित कराने का आश्वासन दिया।

खेल और व्यायाम सुविधाओं पर भी उठी आवाज

छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया। शुभम जायसवाल ने बताया कि लगभग पांच लाख रुपये की लागत से खरीदा गया जिम उपकरण लंबे समय से बंद कमरे में रखा हुआ है। छात्रों ने स्पोर्ट्स रूम और व्यायाम कक्ष को नियमित रूप से संचालित करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ शारीरिक विकास का भी अवसर मिल सके।

छात्र एकजुटता ने दिया आंदोलन का स्पष्ट संकेत

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी ने छात्र एकजुटता का मजबूत संदेश दिया। अमित कुर्रे, लकेश्वर उइके, सुदेश्वर सिंह, गौतम यादव, मेघा वंशकार, अमीषा जायसवाल, ममता साहू, रोशनी अहिरवार, अंजली यादव, अनुराधा चौहान, राहुल दिव्या, सुनील साहू, विजय राजवाड़े, दीप बंजारे सहित सभी ने छात्र-हितों के समर्थन में एक स्वर में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।