बिलासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला छात्र का शव, पत्र में मांगी माफी, वजह नहीं बताई
बिलासपुर के तोरवा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र उत्तम गुप्ता का शव खाली प्लाट में मिला, गले में गमछा लिपटा था, पास से माफी वाला पत्र भी बरामद हुआ।
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 04:30:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 04:30:12 PM (IST)
मौके पर जुटी लोगों की भीड़HighLights
- संदिग्ध शराब पीने से एक की मौत।
- दो ग्रामीणों की बिगड़ी हालत।
- इंजेक्शन से जहर मिलाने की आशंका।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान के पास मस्तूरी-बिलासपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव संतनगर के पास सड़क किनारे एक खाली प्लाट में गड्ढेनुमा स्थान पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था।
मौके की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह ग्रामीणों ने संतनगर के पास खाली प्लाट में युवक का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह बिलासपुर के दयालबंद क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रह रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उत्तम रविवार सुबह अपने किराए के मकान से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव संतनगर के पास मिला।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर आरक्षण केंद्र में नए नियम से दलालों पर लगेगा अंकुश, स्वयं यात्रा वालों को मिलेगी प्राथमिकता
मृतक ने बारमुड़ा और टी-शर्ट पहन रखी थी। शव के पास से पुलिस को एक पर्स और एक जोड़ी चप्पल भी मिली है। वहीं, उसके पास से एक पत्र भी बरामद हुआ है। पत्र में उसने अपने स्वजन से माफी मांगी है, लेकिन आत्महत्या करने के पीछे की कोई वजह नहीं बताई है। पुलिस ने पत्र को जब्त कर लिया है।
गले में गमछा लिपटा होने और शव मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।