
नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1 वायरस) का संक्रमण लगातार गंभीर रूप लेते जा रहा है। बीते दो दिनों में इसके तीन नए मरीज मिले हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों का आंकड़ा 40 पार हो चुका है। एक महीने से लगातार मिल रहे इन मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संक्रमण के प्रसार को रोकने और मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं।
मामलों को देखते हुए सिम्स में आठ बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड बना गया है, ताकि पाजिटिव मरीज मिलने पर तत्काल उनका उपचार शुरू किया जा सके। मालूम हो अब तक मिले मरीजों में 22 ठीक हो चुके है और अभी 18 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। साफ है स्थिति बिगड़ भी सकती है, इन बातों को लेकर अलर्ड मोड में काम किया जा रहा है और जिले वासियों को इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
मैदानी अमला सक्रिय
स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय कर दिया है। ये टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर रही हैं, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके। साथ ही, निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए।
ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण
यह भी पढ़ें- बार-बार चेतावनी के बाद भी बनाई पीओपी की प्रतिबंधित प्रतिमाएं, बिलासपुर में चौबीस मूर्तियां जब्त
बरतें ये सावधानियां
वर्जन
सिम्स में अभी स्वाइन फ्लू का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है, लेकिन बिगड़ते स्थिति को देखते हुए उपचार व जांच की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। अलग से आठ बेड का वार्ड बनाकर तैयार है। जांच की भी व्यवस्था है।
डा़ लखन सिंह, एमएस, सिम्स
वर्जन
स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। उपचार की पुख्ता व्यवस्था कर ली गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिलेवासियों से अपील है कि वे सतर्क रहें और जरूरी सावधानी बरतें।
डा़ शुभा गरेवाल, सीएमएचओ