• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saksham Bharat in Bilaspur : सभी को सही पोषण मिलने से ही पूरा होगा सक्षम भारत का सपना

Saksham Bharat in Bilaspur : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में पोषण माह मनाया जा रहा है ताकि लोग अधिक से अधिक लाभ ले

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 30 Sep 2021 04:56:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Sep 2021 07:54:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Saksham Bharat in Bilaspur : सभी को सही पोषण मिलने से ही पूरा होगा सक्षम भारत का सपना

बिलासपुर।Saksham Bharat in Bilaspur : सभी को सही पोषण मिलने से ही सक्षम भारत का सपना पूरा होगा। उक्त बातें क्षेत्रीय लोक संपर्क कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कंतेली में राष्ट्रीय पोषण माह विषयक एक दिवसीय समेकित लोक संपर्क कार्यक्रम में सांसद अरुण साव ने कही। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न् प्रयासों की प्रदर्शनी लगाई गई। जागरूकता पंपलेट बांटे गए।

विषय संबंधित विभिन्न् प्रतियोगिता आयोजित किया गया। रंगोली, पेंटिंग, निबंध, प्रश्न मंच, सुपोषण थाली व मटका फोड़ स्पर्धा में 99 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 23 विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग व चाइल्डलाइन के द्वारा जागरूकता स्टाल लगाया गया। लाभुकों को पोषण आहार का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में विधायक पुन्न्ूलाल मोहले, जनपद पंचायत अध्यक्ष गायत्री साहू, उपाध्यक्ष पवन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रजनी सोनवानी, शीलू साहू, जनपद पंचायत सदस्य किरण नवरंग, लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, जनपद पंचायत मुंगेली के सभापति डा. शिव कुमार बंजारे व ग्राम सरपंच लक्ष्मी बेलदार ने शिरकत की।

बांटे गए पोषण आहार : सांसद साव द्वारा विभाग द्वारा तैयार कराया गया रेडी टू ईट फूड का वितरण किया गया। उन्होंने सभी सरकार की विभिन्न योजनाओं की अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

शासन की योजनाओं की दी जानकारी

सांसद साव ने उज्जवला, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न् योजना, बाल विकास विभाग की विभिन्न् योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पोषण माह समेत कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी व जनसमूह से सभी योजनाओं के लाभ उठाने की अपील की। सांसद ने कहा कि देश में कोई भी व्यक्ति कुपोषित नहीं रहे इसीलिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में पोषण माह मनाया जा रहा है ताकि लोग अधिक से अधिक लाभ ले सकें।

कार्यक्रम को अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एफपीए केवी गिरी, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डा. प्रेम कुमार , कार्यक्रम के संयोजन में शशांक सचान, जवाहर सिंह, उमाशंकर कश्यप, सोनाराम सहित अन्य का सहयोग रहा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।