• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर की ट्रेनों में किन्नरों का हंगामा: कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, यात्रियों से जबरन की उगाही

बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में किन्नरों की मनमानी और अश्लीलता का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है। ट्रेनों में यात्रियों से जबरन वसूली और ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 11:51:37 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 11:51:37 AM (IST)
बिलासपुर की ट्रेनों में किन्नरों का हंगामा: कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, यात्रियों से जबरन की उगाही

HighLights

  1. ट्रेनों में अश्लीलता का वीडियो वायरल।
  2. रजिया और राजा किन्नर गुट में खूनी संघर्ष।
  3. दो गुटों की आपसी जंग में पिस रहे यात्री।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल की ट्रेनों में इन दिनों किन्नरों की मनमानी और अश्लीलता का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। यात्री सुरक्षा को ताक पर रखकर ट्रेनों के भीतर अश्लीलता और उगाही का जो खेल चल रहा है, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में किन्नर समुदाय के सदस्य आपत्तिजनक तरीके से डांस करते और यात्रियों को डरा-धमका कर पैसे मांगते नजर आ रहे हैं।

वर्चस्व की जंग में बदला आपसी विवाद

यह पूरा विवाद किन्नर समुदाय के दो बड़े गुटों—'राजा किन्नर' और 'रजिया किन्नर'—के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई का है। राजा किन्नर के गुट के सदस्य कोटा-पेंड्रा रोड रूट पर सक्रिय हैं, जबकि रजिया किन्नर का गुट बिलासपुर, बिल्हा, रायपुर और रायगढ़ की ट्रेनों में वसूली करता है। दोनों पक्ष लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो युद्ध छेड़े हुए हैं, जो अब हिंसा में तब्दील हो चुका है। यात्रियों का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है।


यह भी पढ़ें- अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश; बिलासपुर जीआरपी ने नागपुर से ज्वेलर को दबोचा, 99 हजार का सोना जब्त

थाने में भी नहीं थमा हंगामा

naidunia_image

विवाद की शुरुआत तब हुई जब राजा किन्नर के समर्थकों ने रजिया किन्नर के चेलों के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्ष तोरवा थाने पहुंच गए। यहां भी अनुशासन के सारे दायरे तोड़ते हुए दोनों गुटों ने काफी देर तक हंगामा किया। तोरवा पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उधर, वायरल वीडियो में दिख रही एक किन्नर ने सफाई दी है कि यह वीडियो पुराना है और हालिया विवाद के बाद उसे बदनाम करने के लिए साजिश के तहत फिर से वायरल किया जा रहा है।

बिलासपुर पुलिस अब इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से ले रही है, क्योंकि ट्रेनों में यात्रियों के साथ ऐसी हरकतें न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हैं, बल्कि यह रेलवे सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। आम यात्री इस खूनी जंग और बदसलूकी से त्रस्त हैं और प्रशासन से ट्रेनों में कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।