• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

मैग्नेटो मॉल के पास ट्रांसपोर्टर पर हमला, वीडियो बनाकर झूठे नशे के केस में फंसाने की कोशिश

बिलासपुर में मैग्नेटो मॉल के पास पुरानी रंजिश में ट्रांसपोर्टर अभिषेक सिंह के साथ मारपीट कर आरोपितों ने मेडिकल टैबलेट पकड़ाकर वीडियो बनाया और एनडीपीएस एक्ट में फंसाने की धमकी दी है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 08:04:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 08:04:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मैग्नेटो मॉल के पास ट्रांसपोर्टर पर हमला, वीडियो बनाकर झूठे नशे के केस में फंसाने की कोशिश
Demo Pic Ai

HighLights

  1. बिलासपुर में मैग्नेटो मॉल के पास ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट।
  2. हाथ में मेडिकल टैबलेट पकड़ाकर वीडियो बना एनडीपीएस की धमकी।
  3. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मैग्नेटो माल के आगे साईं परिसर के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक ट्रांसपोर्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पहले ट्रांसपोर्टर के साथ गाली-गलौज कर हाथ-मुक्कों और कड़े से हमला किया। इसके बाद उसे मेडिकल टैबलेट पकड़ाकर वीडियो बनाया और एनडीपीएस एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तिफरा के यदुनंदन नगर निवासी अभिषेक सिंह (24) ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। 14 नवंबर की शाम करीब 6:20 बजे वह कुंदन पैलेस से काम निपटाकर कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान मैग्नेटो माल के आगे साईं परिसर के पास सुजल श्रीवास अपने साथियों के साथ पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया।


आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और हाथ में पहने कड़े से मारपीट की। साथियों ने भी थप्पड़ और मुक्के बरसाए। हमले में अभिषेक की बाईं आंख के पास, गर्दन और पीठ में चोट आई।

मारपीट के बाद आरोपितों ने उसे मेडिकल टैबलेट पकड़ाकर वीडियो बनाया और नशे की टैबलेट बेचने का आरोप लगाने लगे। पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें- यूपी से अवैध धान ला रहे चार पिकअप वाहन जब्त, बॉर्डर पर एक्शन मोड में CG प्रशासन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।