CG Election Lormi Result 2023: हाईप्रोफाइल सीट लोरमी, यहां त्रिकोणीय मुकाबले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव को मिली जीत
CG Election Lormi Result 2023: लोरमी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव जीते ...और पढ़ें
By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 03 Dec 2023 07:27:45 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 Dec 2023 05:29:26 PM (IST)
लोरमी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव जीतेCG Election Lormi Result 2023: लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व कांग्रेस ने नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारा था। बिलासपुर लोकसभा लोकसभा क्षेत्र के सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव व कांग्रेस के थानेसर साहू के बीच सीधे मुकाबल में खास बात की दोनों साहू समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। ओबीसी वोटो का ध्रुवीकरण के चलते मामला रोचक हो गया है कांग्रेस से बागी होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ रहे सागर सिंह बेस नए मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया था।
कांग्रेस से थानेसर साहू
लोरमी विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने थानेश्वर साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है। छत्तीसगढ़ हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है लोरमी। लोरमी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव के खिलाफ कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया हैं। साहू वोटों में उनकी अच्छी पकड़ हैं। वे युवा साहू संघ के अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी रहने के अलावा लोकसभा चुनाव के प्रभारी रहे हैं। वर्तमान में वे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं। इस सीधा मुकाबला प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव से है।