• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बैंक में बंधक दुकान चुपचाप बेचकर हड़पे 21 लाख रुपये, साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में दो शातिर बिलासपुर में गिरफ्तार

बिलासपुर में तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में साइबर ठगी के लिए इस्...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 05:41:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 05:41:30 PM (IST)
बैंक में बंधक दुकान चुपचाप बेचकर हड़पे 21 लाख रुपये,  साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में दो शातिर  बिलासपुर में गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. म्यूल खाते के जरिए ठगी की रकम का लेनदेन करने वाला गिरफ्तार।
  2. बैंक में बंधक दुकान बेचकर 21.11 लाख ठगने वाला आरोपी पकड़ाया।
  3. तारबाहर पुलिस और एसीसीयू टीम ने की दो अलग कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पर साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खाते के जरिए रकम के लेनदेन का मामला है, जबकि दूसरे पर बैंक में बंधक दुकान को बिना जानकारी दिए बेचने का आरोप है।

एसीसीयू के नोडल आफिसर डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि साइबर पोर्टल पर एक्सिस बैंक के एक संदिग्ध खाते के विरुद्ध कई शिकायतें मिली थीं। जांच में खाता क्रमांक 924020055482571 में ठगी की रकम सहित अन्य राशि जमा होने और यूपीआइ व एटीएम के माध्यम से निकासी की जानकारी सामने आई।


इस मामले में हेमू नगर, तोरवा निवासी विश्वजीत बाली (33) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। दूसरे मामले में बैंक आफ इंडिया के अधिकारी की रिपोर्ट पर विद्यानगर निवासी फनीन्द्र मिश्रा उर्फ फणीन्द्र (55) के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- मुंगेली में बड़ा सड़क हादसा, पूर्व मंत्री और विधायक के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तीनों

आरोप है कि उसने व्यापार विहार शाखा में बंधक वृंदावन काम्प्लेक्स की प्रथम तल स्थित दुकान ए-308 को 11 जुलाई 2022 को बबीता बजाज को 21.11 लाख रुपये में बेच दिया। आरोपित पर बैंक की जानकारी के बिना संपत्ति बेचने, शपथपत्र के जरिए तथ्य छिपाने तथा रजिस्ट्री और नामांतरण कराने का आरोप है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।