• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बलरामपुर में गाय को मारकर खा गए ग्रामीण, 4 कटे पैर मिलने पर खुला राज, पंचायत के बाद 9 अरेस्ट

बलरामपुर जिले के चौकी रनहत अंतर्गत ग्राम चंदौरा में गाय को मारकर उसका मांस पकाने और खाने के आरोप में पुलिस ने महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया ह...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 07:18:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 07:18:06 PM (IST)
बलरामपुर में गाय को मारकर खा गए ग्रामीण, 4 कटे पैर मिलने पर खुला राज, पंचायत के बाद 9 अरेस्ट
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपित : पुलिस

HighLights

  1. खोई हुई गाय को मारकर पकाया मांस, सोख्ता गड्ढे में मिले अवशेष, महिलाओं समेत नौ आरोपी पहुंचे जेल
  2. पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, बलरामपुर के चंदौरा में गोवंश हत्या
  3. जंगल से गायब गाय की बेदर्दी से हत्या, ग्रामीणों ने पंचायत में कबूला जुर्म

नईदुनिया प्रतिनिधि, बलरामपुर/रनहत: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चौकी रनहत अंतर्गत ग्राम चंदौरा में गोवंश (गाय) की हत्या कर उसका मांस पकाने और खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी सुदन हड्डे निवासी चंदौरा ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी गाय 23 सितंबर को चरने के दौरान पास के जंगल में खो गई थी। तलाश के दौरान 24 सितंबर को गांव के ही धर्मजीत अगरिया के घर के पास बने सोख्ता गड्ढे में गाय के चार कटे हुए पैर बरामद हुए। घटना के बाद गांव में बुलाई गई पंचायत की बैठक में जब संदेहियों से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने गाय को मारकर पकाने और खाने का अपराध स्वीकार कर लिया।


प्रार्थी की शिकायत और पंचायती निर्णय के बाद रनहत पुलिस ने दबिश देकर मामले में शामिल राजेश कुम्हरिया, प्रदीप चरगट, धर्मजीत अगरिया, रविशंकर, अमरसाय, नधुराम, कोमला, फुलबसिया और रेशमा उर्फ हुगली (सभी निवासी चंदौरा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, 3(5) और छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक से दोस्ती के बाद 82 लाख की ठगी, भाजपा में बड़ा पद दिलाने की साजिश रचने वाली महिला मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार