
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मोपका क्षेत्र में लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों के एजेंट ग्रामीण क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों को अपनी जाल में फंसाकर निवेश कराते थे। जब रुपये लौटाने की बारी आई तो अपना आफिस बंद कर भाग निकले। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीपत क्षेत्र के बाम्हू में रहने वाले तिरीथराम रात्रे किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोपका चौक में ट्रेविल फूड प्रोडक्ट एंड प्रोपाइटर के नाम से कंपनी का कार्यालय खोला गया था। कंपनी का डायरेक्टर ताराचंद पाटले था। कंपनी के एजेंट ग्रामीण क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों को निवेश के लिए उकसाते हुए छह साल में रुपये डबल होने की बात कहते थे। उनकी बातों में आकर तिरीथ ने 2015 में एक लाख रुपये जमा कर दिए।
छह साल बीतने पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। तब कंपनी से जुड़े लोग गोलमोल जवाब देने लगे। साथ ही रुपये लौटाने का आश्वासन दे रहे थे। उनके बताए समय के छह साल के बाद चार साल और गुजर गए। इसके बाद भी कोई रकम नहीं मिली। इस बीच कंपनी के लाेग कार्यालय बंद कर भाग निकले।
तब उन्होंने घटना की शिकायत मोपका चौकी में की है। इसी तरह सात अन्य लोगों ने भी 23 लाख की ठगी की शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने ताराचंद पाटले, डेरहाकांत, बसंत यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जालसाजों की तलाश की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के ग्राम बाम्हू निवासी पीड़ित तिरीथराम रात्रे पेशे से किसान हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि:
मोपका चौक में खोला था दफ्तर: आरोपियों ने मोपका चौक में 'ट्रेविल फूड प्रोडक्ट एंड प्रोपाइटर' के नाम से कंपनी का कार्यालय खोला था, जिसका डायरेक्टर ताराचंद पाटले था।
ग्रामीणों को फंसाया जाल में: कंपनी के एजेंट गांव-गांव घूमकर लोगों को निवेश के लिए उकसाते थे और मात्र 6 साल में जमा रकम डबल होने का सब्जबाग दिखाते थे।
2015 में जमा किए थे एक लाख रुपये: एजेंटों की बातों में आकर किसान तिरीथराम ने वर्ष 2015 में कंपनी में 1 लाख रुपये जमा कर दिए। 6 साल की अवधि पूरी होने के बाद जब उन्होंने रुपये मांगे, तो संचालक गोलमोल जवाब देकर टालमटोल करने लगे। तय समय के बाद 4 साल और बीत गए, लेकिन एक रुपया भी वापस नहीं मिला और संचालक ऑफिस में ताला जड़कर भाग निकले।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में अरपा तट पर सजेगा आस्था का महासंगम: 13 नवंबर से छठ महापर्व, उमड़ेंगे 50 हजार श्रद्धालु