• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के कब्रिस्तान में नशा कर रहे झाड़फूंक वाले बाबा और साथियों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर में कब्रिस्तान के पास रहकर झाड़फूंक करने वाले बाबा शिवराम साहू और उनके साथियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। स्वजन की चिता देखने आए ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया के संदेह में हमला कर दिया, जिससे बाबा के हाथ की हड्डी टूट गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 04:13:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 04:13:26 PM (IST)
बिलासपुर के कब्रिस्तान में नशा कर रहे झाड़फूंक वाले बाबा और साथियों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. बिलासपुर के देवनगर में कब्रिस्तान में शराब पी रहे बाबा की ग्रामीणों ने धुनाई कर दी।
  2. तांत्रिक क्रिया के संदेह में हुए हमले से झाड़फूंक करने वाले बाबा का हाथ टूट गया।
  3. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोनी पुलिस ने केस दर्ज किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कब्रिस्तान के पास रहकर झाड़फूंक और आयुर्वेदिक दवा देने वाले बाबा अपने साथियों के साथ कब्रिस्तान में बैठकर नशा कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग अपने स्वजन कि चिता बुझी की नहीं देखने आ गए। कब्रिस्तान में तीन लोगों के बैठे होने की जानकारी मिलने पर वे बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने बाबा और उसके साथियों की जमकर पिटाई कर दी। इससे बाबा के हाथ की हड्डी टूट गई।

घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ कर आरोपित की जानकारी जुटा रही है।

कोनी टीआइ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि कोनी के देवनगर में रहने वाले शिवराम साहू कब्रिस्तान के पास रहते हैं। वे गांव में झाड़फूंक के साथ ही आयुर्वेदिक दवा भी देते हैं। शिवराम के बेटे संस्कार ने पुलिस को बताया कि 31 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे गांव में रहने वाला चंदू भार्गव उनके घर आया। वह शिवराम को अपने साथ कब्रिस्तान लेकर चला गया।


कब्रिस्तान में वे चंदू, भागवत, दद्दू और रवि के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद रवि वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद गांव में रहने वाला राजा यादव, उमेश ठाकुर और रवि वहां पर आए। उन्होंने तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- सर्पदंश पर हाई कोर्ट का फैसला, CG में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के युवक के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा

मारपीट से शिवराम को गंभीर चोटे आई। इधर मारपीट होते देख शिवराम के साथी वहां से भाग निकले। मारपीट से शिवराम के सिर में गंभीर चोटे आई है। साथ ही उनके हाथ की हड्डी भी टूट गई है। संस्कार की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

वीडियो वायरल होने पर की कार्रवाई

मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग तांत्रित और उसके साथी की पिटाई कर रहे हैं। साथ ही उसके साथी से गाली-गलौज की जा रही है। इसमें एक महिला तांत्रिक और उसके साथियों को गाली-गलौज कर रही हैे। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। इस बीच घायल के स्वजन अस्पताल में थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।