Weather News: बिलासपुर में बादल देंगे दस्तक, बदल सकता है मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल हल्की बंदाबांदी की संभावना ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 06 Mar 2023 07:52:08 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Mar 2023 07:52:08 AM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। सोमवार की सुबह से ठंडी हवा चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण से नमी युक्त हवा आने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों तक यह स्थिति रहेगी। होली पर रंगोत्सव के दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है।
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को बादल दस्तक देंगे। इसका तापमान में मामूली असर पड़ेगा। नमी युक्त हवा चलेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर आंशिक रहेगा। बिलासपुर संभाग के एक-दो जिलों में हल्की वर्षा की संभावना सात मार्च को बनी हुई है। शहर में फिलहाल रात में गर्मी औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विशषज्ञ सिराज खान का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में पड़ेगा। कुछ जिलों में वर्षा की संभावना है। दक्षिण से नमी युक्त हवा आ रही है। इसके कारण बिलासपुर में हल्के बादल नजर आएंगे। छह व सात मार्च को इनका प्रभाव रहेगा। इसके कारण कुछ स्थानों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
गर्मी का असर
फिलहाल शहर में गर्मी का असर शुरू हो चुका है। दिन में धूप तेज हो रही है और रात में गर्म हवा चल रही है। यह स्थिति अभी बनी रहेगी। बता दें कि मौसम में विगत पांच दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी दिन में तापमान अधिक तो कभी रात में पारा चढ़ जाता है। इसके कारण लोग अब पंखा, कूलर चलाने लगे हैं। स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ने लगा है। सर्दी, खांसी, बुखार एवं सिर दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर --- अधिकतम --- न्यूनतम
बिलासपुर --- 35.8 --- 20.5
पेंड्रारोड --- 33.7 --- 17.2
अंबिकापुर --- 31.5 --- 16.3
माना --- 35.9 --- 21.2
जगदलपुर --- 35.2 --- 16.4