Weather News : बिलासपुर में फरवरी माह से शुरू हो जाती है गर्मी की दस्तक
Weather News:14 साल के आंकड़े बता रहे हैं कि 38 डिग्री तक पहुंच जाता है पारा ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 03 Feb 2023 09:20:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Feb 2023 09:20:00 AM (IST)

Weather News Bilaspur: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। न्यायधानी में सर्दी का प्रभाव बना हुआ है। दो दिनों से अच्छी ठंडी पड़ रही है। शुक्रवार की सुबह भी ठंडी हवा जारी है। यह ठंडी जल्दी गायब हो जाएगी। मौसम विभाग के 14 साल का आंकड़े बता रहे हैं कि फरवरी मास में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। साल 2009 सबसे गर्म रहा। 28 फरवरी को पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। सामान्य तौर पर हर साल तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहता है।
बिलासपुर का न्यूनतम तापमान
विगत 14 वर्ष में पांच फरवरी 2010 सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 10 वर्षों में 19 फरवरी 2014 सबसे ठंडा दिन रहा। पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें अब और गिरावट की संभावना कम है।
न्यायधानी में मौसम
न्यायधानी में अभी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। ठंडी का असर तेज है। बिलासपुर सहित पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में भी यही स्थिति है। मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। दक्षिण व उत्तर छत्तीसगढ़ में और गिरावट होने की संभावना है। किंतु विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
कोहरे का असर
तीन फरवरी को न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होगा। शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा भी नजर आया। कोहरे का असर भी अगले एक-दो दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद यह हट जाएगा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर --- अधिकतम --- न्यूनतम
बिलासपुर --- 29.4 --- 11.2
पेंड्रारोड --- 28.2 --- 9
अंबिकापुर --- 22.7 --- 8.4
माना --- 29.2 --- 13.4
जगदलपुर --- 30.8 --- 13.7