Weather News: बिलासपुर में आज से सूर्य का ताप होगा तेज
Weather News Bilaspur: रात में हल्की ठंडी, दिन में रहेगी गर्मी ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 10 Feb 2023 07:26:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Feb 2023 07:26:58 AM (IST)

बिलासपुर। न्यायधानी में सूर्य का ताप प्रतिदिन बढ़ रहा है। गुरुवार को भी यह स्थिति रही। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में सूर्य का ताप तेज हो सकता है। अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। वैसे सुबह हल्की ठंडी महसूस हुई।
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में निम्न स्तर पर उत्तरी हवा का प्रभाव कम होने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना कम है। मौसम शुष्क बना रहेगा। बिलासपुर में पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवा के आने से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। लेकिन यह स्थिति जल्द की बदल जाएगी। दिन के साथ रात में भी पारा चढ़ेगा।
बता दें कि गुरुवार की सुबह भी हल्की ठंड रही। इसके कारण धूप खिलने के बाद भी लोग मौसम का आनंद उठाते रहे। तापमान में वृद्धि के बाद भी ताप कम महसूस हुआ। यह स्थिति आज भी बने रह सकता है। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो बिलासपुर में 10 व 11 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना कम है।
गर्मी का असर तेज होगा। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर भी पड़ता है। इसलिए लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है। धूप से बचना अब जरूरी होगा। गर्मी का देखते हुए शहर के कई इलाकों में फल और जूस के दुकान भी खुलने लगे हैं।
बिलासपुर में तापमान की स्थिति
तिथि --- अधिकतम --- न्यूनतम
नौ फरवरी --- 32.8 --- 13.4
आठ फरवरी --- 31.4 --- 16.6
सात फरवरी --- 32.6 --- 14.1
छह फरवरी --- 32.4 --- 13.9
पांच फरवरी --- 33 --- 12
चार फरवरी --- 31.2 --- 11.5
तीन फरवरी --- 31.4 --- 12.4
दो फरवरी --- 29.4 --- 11.2
एक फरवरी --- 29.8 --- 17.4