Weather News: बिलासपुर में गर्मी औसत से तीन डिग्री तापमान ज्यादा,आज शुष्क रहेगा मौसम
Weather News Bilaspur: न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 21 Feb 2023 08:51:17 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 Feb 2023 08:51:17 AM (IST)

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। न्यायधानी में गर्मी का असर तेज होने लगा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीं रात में हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग की मानें तो हवा की दिशा में परिवर्तन होने लगा है। हालांकि तापमान में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। मंगलवार की सुबह से मौसम शुष्क बना हुआ है।
पेंड्रारोड में भी गर्मी बढ़ने लगी
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा का आगमन प्रारंभ हो चुका है। इसके कारण तापमान में वृद्धि की संभावना है। परंतु विशेष परिवर्तन नहीं होगा। 21 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। बता दें कि बिलासपुर के साथ पेंड्रारोड में भी गर्मी बढ़ने लगी है। एक दिन पहले अधिकतम तपमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
प्रदेश में फिलहाल रायपुर शहर सबसे गर्म है पारा 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नारायणपुर सबसे ठंडा है। तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। शहर के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। पेंड्रारोड में तापमान औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मार्च में पड़ने वाली गर्मी ऐसा लग रहा है इस साल फरवरी में पड़ रही है। स्थिति यह है कि अभी दूसरा पखवाड़ा शुरू ही हुआ है। गर्मी ने अपना असर दिखाना पहले ही शुरू कर दिया है। यही स्थिति रही तो लोगों के स्वास्थ्य और वातावरण में इसका बुरा असर पड़ेगा। जिस तरह से गर्मी बड़ रही है ऐसा लग रहा है कि 10 वर्षों का रिकार्ड टूट जाएगा। साल 2016 में सर्वाधिक गर्मी पड़ी थी। पारा 37.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यानी इस रिकार्ड को टूटने में सिर्फ 1.9 डिग्री तापमान का अंतर है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम सामान्य से अंतर
बिलासपुर 35.2 +3
माना 34.2 +2
पेंड्रारोड 33.5 +5
अंबिकापुर 29.2 +1
दुर्ग 35 +3
राजनांदगांव 34 +4