Bilaspur Weather Update: बिलासपुर में आज साफ रहेगा मौसम, तापमान में होगी वृद्धि
मानसून के विदाई के लिए अगले दो दिनों में जम्मू कश्मीर के शेष भाग, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुज ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 06 Oct 2023 10:05:31 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Oct 2023 10:05:31 AM (IST)
बिलासपुर का मौसमHighLights
- प्रमुख शहरों का तापमान
- मानसून की विदाई को लेकर परिस्थितियां अनुकूल
- हवा की दिशा में बदलाव
बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम आज साफ रहेगा। शुक्रवार को वर्षा की संभावना एकदम कम है। बादल छंटते नजर आएंगे। मानसून की विदाई को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो 10 अक्टूबर तक मानसून प्रदेश से विदा होगा।
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून के विदाई रेखा गुलमर्ग, धर्मशाला, मुक्तेश्वर, पीलीभीत, उरई, अशोकनगर, इंदौर, बड़ौदा और पोरबंदर है। मानसून के विदाई के लिए अगले दो दिनों में जम्मू कश्मीर के शेष भाग, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भाग, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ भाग, महाराष्ट्र के लिए अनुकूल परिस्थितियों बना हुआ है।
एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल के पश्चिम भाग और उससे लगे क्षेत्र में स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका निम्न दाब के क्षेत्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक झारखंड होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में छह अक्टूबर को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर में मौसम शुष्क रह सकता है।
हवा की दिशा में बदलाव
मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो मानसून की विदाई के साथ निम्न दाब का क्षेत्र बनने से 10 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। हालांकी अब इसकी संभावना कम हो रही है। रायपुर के आसपास असर रहेगा। 11 को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तरी हो चुकी है।