
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 18243/18244 बिलासपुर-भगत की कोठी व 18245/18246 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस का ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के विक्रमगढ़ स्टेशन में देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 6 महीने के लिए प्रयोग के तौर पर दी जाएगी। इसकी शुरुआत 22 मार्च को भगत की कोठी से छूटने वाली ट्रेन से होगी। वहीं बिलासपुर से 26 मार्च से यह ट्रेन नए स्टॉपेज भी रुकेगी। इसी तारीख को बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाएगा। वहीं 24 मार्च को बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस ठहरेगी। रेलवे ने विक्रमगढ़ स्टेशन में इन दोनों ट्रेनों के पहुंचने व छूटने का समय भी जारी किया है। बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस व बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस नागदा 13.25 बजे पहुंचकर 13.50 को छूटेगी और विक्रमगढ़ स्टेशन में 14.19 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 14.55 बजे पहुंचकर 14.56 बजे छूटेगी।